राजनीति

‘दीदी’ ने PM Modi को लिखा पत्र, इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप की मांग

West Bengal CM Mamata Banerjee ने PM Narendra Modi को पत्र लिखा है Mamata Banerjeeने "आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को लेकर केंद्र से नाराजगी व्यक्त की
less than 1 minute read
e_1.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( West Bengal CM Mamata Banerjee ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने "आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी व्यक्त की है। ममता बनर्जी ने कहा कि अधिनियम में संशोधन ने होर्डर्स को जमाखोरी के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि आलू और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं पर मुनाफाखोरी हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप मूल्य वृद्धि और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ममता बनर्जी ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल सरकार इस तरह से मूक बनकर लोगों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी या भारतीय जनता पार्टी की ओर से ममता बनर्जी के इस पत्र पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Updated on:
09 Nov 2020 05:33 pm
Published on:
09 Nov 2020 05:22 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा