राजनीति

क्‍या पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से लड़ेंगे चुनाव, पत्रकारों के इस सवाल का अमित शाह ने दिया ये जवाब

प. बंगाल से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की बात को अमित शाह ने किया खारिज प्रियंका के चुनाव लड़ने का संकेत मिलने के बाद से इस बात की है चर्चा लोकसभा सीट बदलने को लेकर पार्टी के पास नहीं है इस तरह का कोई प्‍लान
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2019, 3:34 PM IST
bjp
bjp

नई दिल्‍ली। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह जब कोलकाता में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रहे थे तो एक पत्रकार ने उन्‍हें एक अनापेक्षित सवाल पूछकर चौका दिया। पत्रकार ने अमित शाह से पूछा कि क्‍या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के जवाब में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि नहीं, अभी तक उनका पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने कोई इरादा नहीं है। न ही इस बात की कोई चर्चा है।

तो पीएम वाराणसी से ही लड़ेंगे चुनाव!

सोमवार को पत्रकारों के सवाल पर अमित शाह की ओर से जवाब मिलने के बाद स्‍पष्‍ट हो गया है कि पीएम मोदी फिलहाल पश्चिम बंगाल से चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। न ही पार्टी इस तरह की किसी योजना पर काम कर रही है।

चुनाव क्षेत्र को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

दरअसल, जब से कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है, तभी से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने को लेकर भी मीडिया में अटकलों का दौर जारी है। चर्चा ये भी है कि प्रियंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ने की स्थिति में पीएम मोदी कहीं और से भी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन औपचारिक रूप से इसकी सूचना अभी तक किसी ने नहीं दी है। चर्चा यह है कि पीएम पश्चिम बंगाल, दक्षिण भारतीय राज्‍यों व पूर्वोत्तर भारत की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
22 Apr 2019, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला