राजनीति

येदियुरप्प कैबिनेट का विस्तार 6 फरवरी को, अयोग्य करार 10 विधायक भी लेंगे शपथ

येदियुरप्पा ने बजट की सराहना की कहा- किसानों के लिए लाभकारी है बजट बिना किसी अतिरिक्त कर के दी सुविधाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2020, 2:06 PM IST
bs_yediyurappa.jpg

कर्नाटक में छह फरवरी को येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान पूर्व में अयोग्य करार दिए गए 10 विधायकों समेत कुल 13 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। बताया यह जा रहा है कि नए विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। यह जानकारी सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दी।

बजट की सराहना की

इसके साथ ही येदियुरप्पा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना भी की। उन्होंने इस बात की भी प्रशंसा की कि बजट में बिना किसी अतिरिक्त कर के नई सेवाएं और सुविधाएं पेश की गई हैं।

बजट में पीएम की इच्छा की झलक

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि- 'मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट पेश करने के लिए धन्यवाद देता हूं। इसमें लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालकर कई सुविधाएं दी गई हैं।' उन्होंने कहा कि- बजट में ग्रामीण भारत पर ध्यान दिया गया है। इससे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने इस बजट को किसानों के लिए वरदान करार दिया। उन्होंने कहा कि- 'बजट में किसानों की आय दोगुनी करने की प्रधानमंत्री की इच्छा की स्पष्ट झलक है।'

Updated on:
2 Feb 2020, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड