पॉपुलर कार और बाइक

दुनिया की सबसे सेफ कार में चलते हैं PM नरेंद्र मोदी, तकनीक देख दुश्मन देश भी हो जाते हैं पस्त

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे ज्यादा सेफ कार में चलते हैं, लेकिन उसके साथ आज भी उनकी ये कार खास है।

2 min read
दुनिया की सबसे सेफ कार में चलते हैं, तकनीक देख दुश्मन देश भी हो जाते हैं पस्त

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वाडनगर में जन्मे मोदी साल 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 26 मई 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी के बचपन में अपने पिता के साथ स्टेशन पर चाय बेचने का काम किया करते थे। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संगठन से जुड़ अपने जीवन को एक नई दिशा दी है और लंबे समय तक काम करने के बाद राजनीतिक सफर की शुुरुआत की। आज नरेंद्र मोदी देश की सबसे ज्यादा सेफ कार में चलते हैं, आइए जानते हैं कैसी है ये कार और क्या हैं इसकी खासियतें।

पीएम मोदी इस समय सबसे ज्यादा सेफ बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार चलते हैं।
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है। ये कार मात्र 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।

इस कार में ऐसे सेंसर दिए गए हैं जो कि बम या मिसाइल का पता लगा लेते हैं। इस पर ग्रेनेड का असर नहीं होता है और खिड़की पर 44 कैलिबर की हैंडगन से भी फायर किया जाए तो शीशे को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर कोई पीएम पर हमला करता है तो इस कार के अंदर बैठे पीएम बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे। इस कार की बॉडी बहुत ही ज्यादा मजबूत और सुरक्षित है। सबसे खास बात तो ये है कि इसका वजन काफी कम है, जिसकी वजह से ये गोली की स्पीड से दौड़ सकती है। इस कार के टायर अगर पंचर भी हो जाएं तो भी ये कार 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 320 किमी तक दौड़ सकती है।

पीएम मोदी जब तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो थी। इस एसयूवी में 2609 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली इस एसयूवी की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें

ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 सबसे ज्यादा सस्ती कारें
Published on:
17 Sept 2018 09:05 am
Also Read
View All