प्रतापगढ़

जल में झूले भगवान, बांटा प्रसाद

जलझूलनी एकादशी पर देर शाम तक हुए आयोजन
2 min read
pratapgarh
जल में झूले भगवान, बांटा प्रसाद

मेले में उमड़े ग्रामीण, की खरीदारी
जलझुलनी एकादशी का धोलापानी में मेला
धोलापानी क्षेत्र में धोलापानी ग्राम पंचायत द्वारा जलझुलनी एकादशी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार से शुरु हुआ। सरपंच गोरी टांक, उप सरपंच श्यामलाल मीणा ने बताया कि धोलापानी, सियाखेडी, सेवरां, रंभावली आदि गांवों में गुरुवार को राम-रेवाडियां निकाली गई। धोलापानी में सांवलिया मंदिर परिसर में घुड़सवार, ध्वजाओं के साथ दोपहर स्थित जलेश्वर बालाजी को ध्वज चढ़ाने के बाद सांवलिया मंदिर से बेवाण निकाला।
बेवाण शाम को जाखम नदी पर पहुंचा। भगवान को स्नान कराने के बाद बेवाण शाम सात बजे मंदिर परिसर लाया गया। जहां प्रसाद वितरण के साथ ही मेला शुरु हुआ। मेले का उद्घाटन छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में शुरु हुआ। विशिष्ठ नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मंदिर विकास समिति अध्यक्ष जीतमल टांक, शंभूनाथ योगी, सरपंच गोरी टांक, नवयुवक मंडल अध्यक्ष बंशीलाल मीणा आदि थे। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा वीर तेजाजी की कथा का मंचन किया गया।
मेले में चिकित्सा व्यवस्था में डॉक्टर जगदीशचंद खराड़ी, अरविंद ढोली, रंजू मालवीय, अमृतलाल मेघवाल, थानाअधिकारी भवानीसिंह हेड कांस्टेबल राधा किशन, सोहनलाल, दिलीपसिंह आदि मौजूद रहे। मेले में चल रहा सर्कस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मेरियाखेड़ी
मेरियाखेड़ी क्षेत्र में गुरुवार को जलझूलनी एकादशी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों में झांकियां सजाकर बेवाण निकाले गए। लोग भजनों पर नाचते गाते भगवान के जयकारो के साथ जलाशयों पर पहुंचे। जलाशयों पर भगवान को जल में झुलाया गया व पूजा-अर्चना की।
रायपुर
गांव में जलझुलनी एकादशी पर बेवाण निकाले गए।जो तालाब पर पहुंचे। जहां भगवान को जल में झुलाया गया। इस दौरान कई गांवों से बेवाण यहां पहुंचे।
दलोट
कस्बे सहित क्षेत्रभर में निकाली गई।भगवान की झांकियां दलोट में कुमावत, पाटीदार व रैदास आदि समाज की ओर झांकियां निकाली गई।बजरंग दल व शिव सेना व्यायामशाला ने अखाडा प्रदर्शन किया। मध्य रात में तालाब पर भगवान का जल स्नान किया गया।

Updated on:
22 Sept 2018 11:33 am
Published on:
22 Sept 2018 11:33 am