24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: सड़क हादसे के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सास-दामाद की मौत, महिला और 2 बच्चे गंभीर घायल

Private Bus And Car Accident: प्रतापगढ़ में निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दामाद और सास की मौत हो गई और महिला, दो बच्चे गंभीर घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
2 min read
Google source verification
bus car accident

सड़क हादसे का फोटो: पत्रिका

Man-Woman Died In Rajasthan Road Accident: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र के फरेडी फंटा पर निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मृतकों में एक की पहचान सुनील जायसवाल के रूप में हुई है जो MP के जावरा के पास रिंगणोद थाना क्षेत्र के बन्नवाड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में मृत दूसरी महिला सुनील जायसवाल की सास बताई जा रही है।

हादसे में सुनील जायसवाल की पत्नी प्रियम जायसवाल भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दंपती के साथ यात्रा कर रहे उनके दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की भी हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। दोनों बच्चों को बेहतर उपचार के लिए प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से तत्काल राजस्थान के प्रतापगढ़ ज़िले में स्थित अरनोद चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार देवहिंग, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा और गिरदावर निलैश बैरागी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जल्द उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद फरेडी फंटा पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतकों में जावरा क्षेत्र के दामाद-सास

हादसे में जान गंवाने वालों में सुनील जायसवाल मध्यप्रदेश के जावरा के पास रिंगणोद थाना क्षेत्र के बन्नवाड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दूसरी मृतक महिला उनकी सास बताई गई हैं। हादसे में सुनील की पत्नी प्रियम जायसवाल और उनके दो बच्चे गंभीर घायल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग