प्रतापगढ़

17 बसों का नहीं जमा हुआ टैक्स, बस मालिकों को दिए नोटिस

टैक्स नहीं जमा करवाने पर वाहन होंगे जब्त
2 min read
pratapgarh
17 बसों का नहीं जमा हुआ टैक्स, बस मालिकों को दिए नोटिस

प्रतापगढ़.जिला परिवहन विभाग की ओर से जिले में बकाया टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। जिले में 17 बसों का टैक्स जमा नहीं होने पर बस मालिकों को नोटिस जारी कर जल्द टैक्स जमा करवाने के आदेश दिए हंै। परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 17 बसें जिनका करीब एक वर्ष से अधिक का टैक्स बकाया है। ऐसे बस मालिकों को नोटिस जारी किए है।

कक्षा 1 से 8 वीं तक पुस्तकों का वितरण प्रारम्भ
वाहन नहीं मिलने पर दूसरे वाहन जब्त
अगर वाहन मालिक टैक्स नहीं जमा करवाता है। तो विभाग की ओर से उनके वाहन जब्त किए जाएंगे। अगर उनके वाहन नहीं मिलने पर उनके नाम से चल रहे दूसरे वाहनों को जब्त किया जाएगा।
इन बस मालिकों का बाकी है टैक्स

समानता मंच ने क्यों जताया रोष...मनाया काला दिवस
बस नम्बर बस मालिक बस का रूट बकाया
आरजे35पीए0090 मोहनलाल डांगी प्रतापगढ़ से घंटाली 281041
आरजे35पीए0345 गौतमलाल मीणा प्रतापगढ़ से कोटड़ी 281059
आरजे35पीए0577 बनवारीलाल राजपुरीया से घंटाली 56791
आरजे09पी2586 नारीया मीणा प्रतापगढ़ से पारसोला 138715
आरजे35पीए0119 बगवतीलाल बांसवाड़ा से धरियावद 104494
आरजे35पीए0528 सपना प्रजापत प्रतापगढ़ से कोटड़ी 5924
आरजे35पीए0341 पाटील वैष्णव सीरियापीली से छोटीसादडी 15056
आरजे35पीए0379 बाबूखान प्रतापगढ़ से चौसला 137824
आरजे35पीए0579 सपना प्रजापत प्रतापगढ़ से सीयाखेड़ी 69286
आरजे35पीए0575 सुन्दरलाल धोबी प्रतापगढ़ से कोटड़ी 98632
आरजे03पी1055 असरम दमामी प्रतापगढ़ से घंटाली 177331
आरजे03पीए1922 रतनलाल नाई प्रतापगढ़ से रामपुरिया 137824
आरजे35पीए0070 संध्याबाई प्रतापगढ़ से बोरदिया 74083
आरजे35पीए0428 मोहम्मद मुजीम प्रतापगढ़ से घोटी तेजपुर 73265
आरजे35पीए0508 मनोजकुमार प्रतापगढ़ से बड़ी साखथली 25555
आरजे12पी1478 कैलाश प्रतापगढ़ से पारसोला 73664
आरजे35पीए0584 पुष्कर राव प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा 27217
दिए है नोटिस
&जिले में 17 बस वाहन मालिक ऐसे है। जिन्होंने बकाया टैक्स नहीं जमा किया है। जिन्हे नोटिस जारी किए है। अब टैक्स नहीं जमा करवाते है तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद लोढ़ा,
परिवहन अधिकारी प्रतापगढ़

==========================================

नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना 34वें दिन भी जारी
छोटीसादड़ी नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना 34वें दिन रविवार को भी जारी रहा।
नरेगा संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल मीणा ने बताया कि विभिन्न भर्ती पूर्ण करने की मांग निरंतर संविदा कार्मिको द्वारा की जा रही हैं। सुराज संकल्प घोषणा पत्र 2013 में सरकार ने उक्त दोनो भर्ती पूर्ण करने का वादा किया गया था। सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी संविदा कार्मिक आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान धरने स्थल पर प्रदेश कमेटी के सदस्य घनश्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष जयसिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल मीणा, अलताफ शैख, दिलीप बलाई, आशुतोषसिंह, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Published on:
04 Jun 2018 10:25 am