प्रतापगढ़

शिविर में 89 यूनिट रक्तदान

शहीदों की शहादत पर रक्तदान शिविर का आयोजन व मतदाताओं को दिलाई शत-प्रतिशत मतदान की शपथ
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh


करजू/ छोटीसादड़ी
उपखण्ड क्षेत्र के जलोदा जागीर ग्राम पंचायत के दूधीतलाई गांव में रामनवमी के अवसर पर शहीदों को रक्तांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें ८९ यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
शिविर में शुरुआत पर जलोदा जागीर पुलिस चौकी प्रभारी गजराज सिंह पूरावत, डॉक्टर मथुरालाल धाकड़, छगनलाल धाकड़, नरेश जणवा, सोहनलाल आंजना ने भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश बंसल, काउंसलर प्रमोद, डॉ. प्रेरणा धाकड़ और टीम राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान जुगल जणवा, कन्हैयालाल धाकड़, देवीलाल जणवा, निर्भयराम धाकड़, जगदीश धाकड़, घनश्याम, विकास, निर्मल, कन्हैयालाल, सुरेशचंद्र, शिवनारायण, कमलेश, अमरचंद, रामनिवास, विनोद, अनिल, सूरज, अशोक, शौकीन, निर्भयराम, रामनारायण, जुणीलाल, रमेश, प्रदीप, किशोर आदि ने सहयोग किया।
मतदान की दिलाई शपथ
जलोदा जागीर ग्राम पंचायत के दूधी तलाई में शहीदों की शहादत पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वीप सह प्रभारी निर्मलसिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई गई। शपथ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश कुमार, राजकीय चिकित्सालय एमबी हॉस्पिटल उदयपुर के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। जिसमें डॉ कैलाश कुमार ने शत.प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अशोक सोनी, डालचंद जणवा सोहन आंजना, जुगल जनवा, कन्हैयालाल धाकड़, देवीलाल जनवा, निर्भयराम धाकड़, जगदीश धाकड़, शौकीन धाकड़ आदि उपस्थित रहे ।
५० घरों की बस्ती में ८९ यूनिट रक्तदान
बजरंग दल इकाई जलोदा जागीर के तत्वावधान में 50 घरों के छोटे से कृषक बाहुल्य गांव दूधीतलाई में आयोजित रक्तदान शिविर में जीवनरक्षकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मात्र 3 घंटे में 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान जीवनरक्षक छोटीसादड़ी से अशोक सोनी, प्रवीण, लोकेश, दिनेश ने सेवाएं देकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बजरंग दल इकाई जलोदा जागीर अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर इकाई में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद कार्यकर्ता छोटीसादड़ी में निकलने वाले जुलूस में शामिल होंगे।

----