
प्रतापगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय के विज्ञान वर्ग में सेक्शन बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौपा। जिला संयोजक अंकुश लबाना ने बताया कि विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान विषय में 100 सीटों पर 442 आवेदन आए है और गणित विषय मे 40 सीटों पर 16 8 आवेदन आए हैं जो कि सीटों की तुलना में बहुत अधिक है और जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय नही होने के कारण छात्राओं की भी अधिक संख्या रहती है। सीटों की संख्या कम होने के कारण कई छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित रह जाते हंै। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौप कर मांग की है की विज्ञान वर्ग में सेक्शन जल्द से जल्द बढ़ाया जाए अन्यथा विद्यार्थियों को विवश हो कर आंदोलन की रहा पकडऩी पड़ेगी। इस दौरान जिला सह संयोजक प्रवीण सेन, वर्षा शर्मा, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य प्रतीक शर्मा, लीना शर्मा, इकाई अध्यक्ष ईश्वर डामोर, इकाई उपाध्यक्ष डोली तेली, संजय लबाना, हेमन्त प्रजापत, हितेश पाटीदार, राजेश्वर सिंह, भेरूलाल खटीक, आशुतोष, सुमन, रेणुका साहू, गायत्री सुथार, रानी मीणा, अवनी शर्मा, निशा सुथार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
===============================================
दलोट में भी फूटा आक्रोश, बंद रहा कस्बा
आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाया, किया दहन
दलोट निकटवर्ती मन्दसौर में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपितों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को दलोट कस्बा बंद रहा।
कस्बे के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों ने स्वैच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
सुरक्षा व्यवस्था में डीप्टी जगराम मीणा, सालमगढ़ थाना प्रभारी बुधाराम बिश्नोई, पीपलखूंट एएसआई कंवरलाल आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के मन्दसौर में 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म व दरिंदगी को लेकर सर्वसमाज की ओर से दलोट बंद का आह्वान किया गया था। दुष्कर्मियों को फांसी की मांग की गई।
कस्बेवासियों ने दुष्कर्म के आरोपी का पुतला बनाकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद पुतले को सालमगढ़ चौराहे पर फांसी पर लटकाया। पुतले को उतारकर चौराहे पर पुतला दहन किया। इसके बाद कस्बेवासियों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार धनराज मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद कस्बेवासियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।