प्रतापगढ़

Pratapgarh News: कनोरा में आदिनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव कल

तैयारियों में जुटे श्रद्धालु बरडिया. निकटवर्ती कनोरा गांव स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्रथम प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर रविवार को ध्वजारोहण एवं स्वामीवात्सल्य महोत्सव आयोजित होगा।
4 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:42 PM IST
Pratapgarh News: कनोरा में आदिनाथ जैन मंदिर की प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव कल

मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद यह पहली वर्षगांठ है, जिसे सकल श्री संघ हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मना रहा है। इस पावन कार्यक्रम का लाभ प्रतापगढ़ के सांखला परिवार को श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर सकल श्री संघ न्यास मंडल, कनोरा द्वारा प्रदान किया गया है। आयोजन के तहत प्रात: 9 बजे प्रतिष्ठा पूजन एवं ध्वजा कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद प्रात: 11 बजे वरघोड़ा निकाला जाएगा। दोपहर 12.39 बजे ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम होगा और दोपहर 12.45 बजे स्वामी वात्सल्य का आयोजन निर्धारित है। मंडी भाव प्रतापगढ़. कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2860 से 3200, मक्का 2500 से 2680, चना 6820 से 7135, सोयाबीन 6750 से 7480, सरसों 8999 से 9050, अलसी 9970 से 10640, मैथी 6200 से 7170, अजवाइन 13275 से 14400, लहसुन 5660 से 19000, प्याज 500 से 3155, उड़द 7350 से 7815 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

क्षतिग्रस्त मार्ग, पुलिया पर बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग

प्रतापगढ़. शहर के कृषि उपज मंडी के पीछे देवगढ़ दरवाजे से लेकर हाउसिंग बोर्ड रोड चौराहा तक का मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। इन गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, जिस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके साथ ही, करमदिया राजकुमार मंदिर की पुलिया पर बाउंड्री वॉल नहीं होने से उसमें गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने किसी बड़े हादसे से पहले इस क्षतिग्रस्त सडक़ की तत्काल मरम्मत और पुलिया पर बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य करने की मांग की है।

मंडी में दो दिन का अवकाश

प्रतापगढ़. जिले की कृषि उपज मंडी में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि माह का चौथा शनिवार होने और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में मंडी में सभी प्रकार की नीलामी गतिविधियां बंद रहेंगी। इन दोनों दिनों में कोई भी किसान अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी नहीं लाएं। मंडी में 30 नवंबर से पुन: नीलामी कार्य शुरू होगा। भाजपा की अनीता मीणा बनीं अरनोद प्रधान, तीन मतों से जीतीं

अनीता को मिले नौ और निर्दलीय संतोष देवी को छह मत

मतदान के बाद प्रत्याशी लौटे बाड़ाबंदी में अरनोद. पंचायत समिति अरनोद के प्रधान पद के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा की अनीता मीणा ने तीन मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवी मीणा को हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। मतदान में पंचायत समिति के सभी 15 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतगणना में अनीता मीणा को नौ मत मिले, जबकि संतोषदेवी मीणा को छह मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में खुशी का माहौल हो गया।

प्रधान पद के लिए भाजपा की अनीता मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवी मीणा ने सुबह नामांकन दाखिल किए। इसके बाद दोपहर तीन बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के पहुंचने का क्रम भी चर्चा में रहा। सबसे पहले बीएपी के पांच प्रत्याशियों ने मतदान किया। इसके बाद भाजपा के छह सदस्य एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे। सबसे आखिर में कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने वोट डाले, जबकि बीएपी का एक प्रत्याशी सबसे अंत में मतदान केंद्र पहुंचा। इस तरह सभी 15 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

मतदान के बाद फिर बाड़ाबंदी में लौटे प्रत्याशी

प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी थी। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी वापस अपनी-अपनी बाड़ाबंदी में लौट गए। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह नजर आया।

जीत का श्रेय पार्टी की विचारधारा और जनता के स्नेह को दिया

जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान अनीता मीणा ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा की विचारधारा और क्षेत्रवासियों के प्रेम-स्नेह को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें योग्य समझकर दावेदारी का अवसर दिया, इसके लिए वह आभारी हैं। उनका नारा सबका साथ, सबका विकास रहा है। जनता का साथ मिला है तो अब क्षेत्र में सबका विकास होगा। उन्होंने कहा कि वह प्रधान के रूप में नहीं, बल्कि सेवक बनकर जनता के बीच रहेंगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। भाजपा के छह सदस्यों के बावजूद नौ मत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीन अतिरिक्त मतों का श्रेय भाजपा की विचारधारा को जाता है। पार्टी की नीति सबका साथ लेकर चलने की है। किससे गठबंधन हुआ, इस बारे में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का विषय है और पार्टी ही बता सकती है।

धमोतर पंचायत समिति में भाजपा के धनराज मीणा प्रधान निर्वाचित

धमोतर. पंचायत समिति धमोतर में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनराज मीणा निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 5 मतों के अंतर से पराजित किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का एक्सपेरिमेंट किया। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी धनराज मीणा को 10 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके मुकाबले में खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी को 5 मतों से संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के साथ ही धनराज मीणा ने धमोतर पंचायत समिति के प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और नव निर्वाचित प्रधान का अभिनंदन किया। धनराज मीणा ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और सभी पंचायत समिति सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि वे धमोतर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी को साथ लेकर चलेंगे। यह जीत भाजपा के लिए धमोतर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Updated on:
28 Nov 2026, 1:42 PM IST
Published on: