प्रतापगढ़

लोडिंग वाहनों में करते यात्रा

-जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली बना हुआ यात्रा का साधनप्रतापगढ़.
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh


-जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली बना हुआ यात्रा का साधन
प्रतापगढ़.
ट्रैक्टर-ट्रॉली लोडिंग वाहनों की श्रेणी में आते हैं, लेकिन जिले में यह यात्री वाहन के रुप में काम में लिया जा रहा है। जो खतरे का सबब है और कभी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। बावजूद इसके जिले में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इनमें यात्रा करते दिखाई देते हैं। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
इसमें भी ओवरलोड
यूं तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रा करना ही गलत है वहीं अधिकांश समय इनमें यात्री ठूंस-ठूंसकर बैठे दिखाई देते हैं। यहां तक की ट्रॉली के चारों और लगी जिससे चालक का वाहन पर संतुलन बिगड़ सकता है और दुर्घटना हो सकती है।
ट्रॉली के पीछे लाइट नहीं
ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉलियों में लाइट भी नहीं होती। ऐसे में रात के समय दूर से वाहनों को यह नजर नहीं आती। वहीं कई ट्रॉलियों में तो रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे होते। जो कभी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
............................
करेंगे आकस्मिक कार्रवाई
जिले में चल रहे ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ बहुत जल्द आकस्मिक कार्रवाई की जाएगी।
रामराज, जिला परिवहन निरीक्षक, प्रतापगढ़

पुराने से ना नए कनेक्शन से मिल रहा पानी
प्रतापगढ़.
जलदाय विभाग की ओर से शहर में जलापूर्ति के लिए पुरानी पाइप लाइन हटाकर नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। शहर में कई जगहों पर नई पाइप लाइन डालकर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है लेकिन अब भी कई जगहों पर पुरानी पाइप लाइन से घरों में कनेक्शन तो हटा दिए लेकिन नई पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू नहीं की गई। ऐसे में वहां के वाशिंदों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जलापूर्ति के दौरान कृषि मंडी रोड स्थित एक गली में पुरानी पाइप लाइन से पानी भरने को मजबूर लोग।

प्रतापगढ़.
जिले में मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान का चतुर्थ चरण बुधवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख सारिका मीणा की अध्यक्षता में एवं धनराज शर्मा के मुख्य आथित्य में पंचायत समिति पीपलखंूट की ग्राम पंचायत रतनपुरिया के ग्राम पीपली पठार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तीन चरणों में अर्जित प्रगति एवं चतुर्थ चरण के तैयारियों की जानकारी जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहम्मद ईरशाद खान द्वारा दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले एनीकट का शिलान्यास भी किया। पंचायत समिति धरियावद में विधायक गौतमलाल मीणा की अध्यक्षता में, अरनोद में प्रधान सुमन मीणा, प्रतापगढ़ में प्रधान कारीबाई मीणा तथा पंचायत समिति छोटीसादड़ी में प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के चतुर्थ चरण की शुरुआत हुई।

Updated on:
05 Oct 2018 12:23 pm
Published on:
05 Oct 2018 12:23 pm