प्रतापगढ़

मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले ही आधी रात बाद जिला डूबा अंधेरे में देखे पूरी खबर…

-देर रात से लाईट बंद होने से जनता परेशान
2 min read
pratapgarh
मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले ही आधी रात बाद जिला डूबा अंधेरे में देखे पूरी खबर...

प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री की जिले में यात्रा से पहले ही प्रतापगढ़ शहर सहित पूरा जिला अंधेरे में डूब गया। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते मध्यरात्रि से ही शहर सहित जिले भर की बिजली बंद है। बिजली विभाग की कई टीमें देर रात से खराबी तलाशने में जुटी हुई हैं, मगर फिर भी कामयाबी नहीं मिली, लगभग देर रात बाद से बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हंै।

अन्य जिलों में विद्युत निगम की टीमों को पड़ा आना
जिले में निम्बाहेड़ा से आने वाली सप्लाई के बीच में फाल्ट होने के कारण बिजली बंद है। सूचना पर निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और विजिट करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बांसवाड़ा और चित्तौडगढ़़ की विद्युत निगम की टीम भी प्रतापगढ़ पहुंच गई। लेकिन बिजली बहाल नहीं हो पाई है।

लोगों में बना चर्चा का विषय
जहां एक और मुख्यमंत्री दौरे आ रही है। वहीं देर रात से विद्युत सप्लाई बंद होने से लोगों में विषय का चर्चा बना हुआ है।

जिले में दो दिवसीय दौर पर है मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ जिले में दो दिवसीय प्रतापगढ़ यात्रा पर है। मुख्यमंत्री 8 अगस्त को सुबह 9 बजे बांसवाड़ा से प्रस्थान कर सडक़ मार्ग से होते हुए दोपहर 1.30 बजे मुंगाणा पहुंचेगी एवं दोपहर 2 बजे खूंता में स्वागत होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे धरियावद के उदयपुर रोड स्थित विद्या निकेतन स्कूल में जनसभा करेंगी। सांय 4 बजे धरियावद तहसील के जेलदा और प्रतापगढ़ तहसील में सायं 4.30 बजे देवगढ़ में स्वागत होगा। जिसके बाद सांय 5 बजे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित मोहनलाल सुखाडिय़ा स्टेडियम में जन सभा का अयोजन होगा। प्रतापगढ़ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम रहेगा।

टाइम टू टाइम: यूं रहेगी यात्रा जिले में
8 अगस्त
1.30 बजे: मूंगाणा में यात्रा का प्रवेश व स्वागत
2.00 बजे : खूंता में स्वागत
2.30 बजे: धरियावद में जनसभा
4.30 बजे: देवगढ़ में स्वागत
5.00 बजे प्रतागपढ़ शहर में जनसभा
(रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ सर्किटहाउस मेंं)
9 अगस्त
09.00 बजे-सर्किट हाउस से रवाना
10.00 बजे-धमोतर में स्वागत
10.30 बजे-बारावरदा में स्वागत

Published on:
08 Aug 2018 10:43 am