Pratapgarh Crime: सूचना पर पारसोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मांगीलाल को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चित्तौड़गढ़ रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई।
Pratapgarh Crime News: राजगढ़ में मामूली घरेलू झगड़े में एक भाई ने दूसरे भाई की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राजगढ़ गांव में मांगीलाल एवं उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मांगीलाल का मौसेरा भाई राजू मौके पर पहुंचा।
मां-बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने आए राजू ने मांगीलाल को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान मांगीलाल एवं राजू की आपस में लड़ाई हो गई। आवेश में आकर राजू ने मांगीलाल पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पारसोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मांगीलाल को हॉस्पिटल पंहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मांगीलाल को चित्तौड़गढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मांगीलाल पुत्र भागा बैरवा की मौत हो गई। प्रतापगढ़ पुलिस ने मृतक मांगीलाल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया व राजगढ़ निवासी राजू पुत्र डालचंद बैरवा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने राजू को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार किसी बात को लेकर मांगीलाल व उसकी मां के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर राजू ने मांगीलाल से समझाइश की, लेकिन मांगीलाल ने नहीं माना। इस पर राजू ने मांगीलाल पर लाठी से हमला कर दिया।