प्रतापगढ़

व्यवसायाी को एयरगन से धमकाया, सदर बाज़ार में मामले को लेकर फैली सनसनी

पुलिस में कराया मामला दर्ज
2 min read
pratapgarh
व्यवसायाी को एयरगन से धमकाया, सदर बाज़ार में मामले को लेकर फैली सनसनी

प्रतापगढ़ शहर के सर बाजार में शुक्रवार रात को बाइक पर आए दो युवकों ने एयरगन की नोक पर एक व्यापारी को फिरौती के लिए धमकाया। इस दौरान व्यापारी के हल्ला मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। एयरगन और जूते वहीं छोड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
थानाधिकारी बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि वस्त्र व्यवसायी राहुल पुत्र बलराम माहेश्वरी अपनी दुकान में कपड़े समेटने के कार्य में व्यस्त था। इसके पास दो युवक काला कपड़ा खरीदने आए तो इसने मना कर दिया तो वो दोनों गल्ले में रखे रुपए मांगने लगे। उन्होंने एयरगन निकाल कर राहुल को डराया। इसी दौरान राहुल ने दोनों को धक्का दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे दोनों वहां से भाग निकले। आपाधापी में ये अपनी एयरगन भी दुकान में ही छोड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोपालगंज दरवाजों की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले है। व्यापारी ने इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बालिकाओं को दिलाईबाल विवाह नहीं करने की शपथ
चूपना यहां आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 77 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। बालिकाओं को अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता बताई। विद्यालय पहुंचने की भूमिका के लिए आगाह किया। बालिकाओं को संकल्प कराया गया कि वह किसी भी शर्त पर बाल विवाह का निषेध करेंगी। अपने आसपास, पड़ोस में कोई भी बालिका का विवाह निर्धारित आयु सीमा से कम आयु में होता है तो अपने विद्यालय में संस्था प्रधान या किसी भी शिक्षक को तुरंत सूचित करेगी। इस अवसर पर अपने परिवार के उन सदस्यों को जो मतदान करने के अधिकारी हैं। प्रेरित कर आगामी चुनाव में मतदान कराएंगी। इस अवसर पर संस्था प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद भट्ट, समग्र विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बालिकाओं को अच्छे संस्कारों के प्रति जागरुक किया।
थड़ा रठांजना राउमावि में बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई।उपसरपंच नारायणसिंह, मंडल अध्यक्ष खेमराज कुमावत, प्राचार्य समरथलाल आदि मौजूद थे।इस मौके पर 46 बालिकाओं को साइकिलें वितरण की गई।
मोवाई गांव के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई।प्राचार्य कमल सुथार, उप सरपंच मुंशीलाल मीणा ने कक्षा 9 की 36 बालिकाओं को साइकिल वितरण की। इस मौके पर पंचायत सहायक, ग्रामीण और स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित थे।

Published on:
11 Aug 2018 04:53 pm