प्रतापगढ़

#candidate_vision प्रतापगढ़ के समग्र विकास पर ध्यान देने के लिए पेश किया विजन पत्र

प्रतापगढ़ विधानसभा में कांग्रेस से दावेदार रामलाल मीणा ने मंगलवार को अपना विजन किया पेश
2 min read
pratapgarh
#candidate_vision प्रतापगढ़ के समग्र विकास पर ध्यान देने के लिए पेश किया विजन पत्र

प्रतापगढ़ विधानसभा में कांग्रेस से दावेदार रामलाल मीणा ने मंगलवार को अपना विजन पेश किया। इस में उन्होंने प्रतापगढ़ के विकास को लेकर 26 सूत्रीय विजन पेपर तैयार किया।
- जिले में बेरोजगारी खत्म करने के लिए यहां के सभी विभागों की रिक्त सीटों को एक साथ संकलित कर सभी भर्तियां एक साथ करवाना।
-जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास करना।
दलोट व सुहागपुरा में तहसील व पंचायत समीति बनवाना।
- जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, रोकडिय़ा हनुमानजी, शोली हनुमान जी, जानागढ़ माता जी, दिवाक माता सहित जिले के सभी तीर्थ स्थलों तक टू लेन सडक़ बनवाना। अरनोद क्षेत्र के रिछडी महादेव, देवझर महादेच, कमलेश्वर महादेव प्रतापगढ़ क्षेत्र में नीलकंठ महादेव के जैसे प्राकृतिक व प्राचीन क्षेत्रों का प्राथमिकता से विकास करवाना।
- भंवर सेमला सहित सभी बांधों की नहरों को पक्का पक्का करना।
- राजधानी जयपुर में प्रतापगढ़ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाने वाले युवा बेरोजगारों के लिए छात्रावास व्यवस्था कराना।
- बाहर नौकरी कर रहे जिले के कर्मचारियों को जिले में लाना और बाहर के कर्मचारी जो यहां काम कर रहे हैं, उन्हें वापस अपने मूल स्थान भिजवाने की व्यवस्था करना।
- किसानों के लिए मंडी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना। सभी फसलों को एमएसपी पर ही खरीदने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाना।
- जिला स्तर पर बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करवाना।
- किसानों के विद्युत ट्रांसफॉर्मर जलने पर किसान की ओर से फोन व प्रार्थना पत्र देने के दो दिन में विभाग स्वयं नया ट्रांसफार्मर चढ़ा कर पुराना ले जाने की व्यवस्था।

=====================================

नामांतरण खुलवाने के एवज में मांगी राशि 9 हजार
धरियावद भ्रस्टाचार निरोधक टीम बांसवाड़ा ने मंगलवार को उप अधीक्षक हेरम जोशी के नेतृत्व में कार्रवई की। टीम ने तहसील कार्यालय में कार्यरत गिरदावार लक्ष्मीलाल प्रजापत को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरदावार ने उक्त राशि वर्षो पूर्व खरीदे गए एक भूखंड के नामांतरण खोलने के एवज में ली थी।
एसीबी बांसवाड़ा के डीवाईएसपी हेरम जोशी ने बताया कि मूंगाणा निवासी परिवादी गोपाल टेलर ने 5 अक्टूबर को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसका सत्यापन एसीबी ने करवाया। परिवादी की ओर से दी रिपोर्ट में बताया कि 1995 में मूंगाणा में गोपाल ने लक्ष्मणपुरी से भूखड खरीदा था।जिसकी रजिस्ट्री करवाई थी।लेकिन भूखंड का नामांतरण बाकी रह गया था।वहीं भूखंड रजिस्ट्री के बाद परिवादी गोपाल टेलर कुवैत चल गया था। इस दौरान कुवैत से मूंगाणा वापसी में आने के बाद परिवादी गोपाल टेलर लगातार कई बार तत्कालीन मूंगाणा पंचायत में पटवारी पद पर कार्यरत लक्ष्मीलाल प्रजापत से भूखंड के नामातंरण खोलने की गुहार लगाता रहा।लेकिन तत्कालीन पटवारी प्रजापत जो वर्तमान में धरियावद तहसील में अतिरिक्त ऑफिस कानूनगों गिरदावर के पद पर कार्यरत हैं, उसने नामातंरण के एवज में 20 हजार की राशि मांगी थी।राशि नहीं देने पर नामातंरण कार्य को लम्बे समय से लटकाए रखा। जिसके बाद गोपाल टेलर ने तत्कालीन पटवारी लक्ष्मीलाल को 20 हजार की रिश्वत राशि किस्तो में देना तय किया। जिसमें परिवादी की ओर से प्रथम 8 हजार की राशि दी।वहीं बाद तीन हजार की राशि ओर दी। इस प्रकार कुल 11 हजार की राशि आरोपी गिरदावर लक्ष्मीलाल प्रजापत को दी जा चुकी थी। शेष 9 हजार की राशि मंगलवार को तहसील कार्यालय में गिरदावार के कक्ष में देना तय हुआ था। जिसकी शिकायत एसीबी में की गई थी। शिकायत सत्यापन के बाद मंगलवार को एसीबी टीम तहसील कार्यालय परिसर पहुंची।इस दौरान परिवादी के ईशार मिलते ही एसीबी टीम कक्ष में घुसी ओर आरोपी गिरदावर लक्ष्मीलाल को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

Updated on:
09 Oct 2018 07:45 pm
Published on:
09 Oct 2018 07:13 pm