प्रतापगढ़

Casualty: देखें… पानी ने कैसे लील ली दो जाने

मासूम की तलाई में व वृद्ध की एनिकट में डूबने से मौत, अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाएं
2 min read
pratapgarh
Casualty: देखें... पानी ने कैसे लील ली दो जाने

प्रतापगढ़ . जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से एक वृद्ध और मासूम की मौत हो गई। दोनों के शवों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सुहागपुरा थाना प्रभारी राकेश कटारा ने बताया कि डोर गांव में रविवार शाम को तेजा मीणा की साढ़े पांच वर्षीय पुत्री लीला खेलते हुए घर से कुछ दूरी पर एक तलाई पर पहुंच गई।जहां वह पानी में डूब गई। इसकी जानकारी कुछ देर बाद परिजनों को लगी और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस भी सूचना पर पहुुंची।बालिका को जिला चिकित्सालय लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरे दिन मिला एनिकट में वृद्ध का शव
देवगढ़ थाना इलाके के चंदाना फला गांव में एनिकट में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि गांव का 65 वर्षीय भगवाना पुत्र देवा मीणा शनिवार शाम को अपने खेत पर गया था। जो देर तक भी घर नहीं आया।इस पर परिजनों ने उसे काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसकी पुलिस को भी सूचना दी गई। दूसरे दिन रविवार को पुलिस और ग्रामीणों ने खेत से घर आते रास्ते में एनिकट के पास उसकी चप्पलें दिखी।दोपहर बाद उसका शव एनिकट में तैरता मिला। इस पर शव को बाहर निकाला और चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया।
शर्ट को हाथ में दबाए रखा
पुलिस ने बताया कि मृतक के एक हाथ में शर्ट को दबा रखा था। जिसमें पेंशन के मिले करीब साढ़े तीन हजार रुपए भी थे। संभवत मृतक ने एनिकट में पबह रहे पानी को पार करने के लिए शर्ट को खोल लिया। चप्पलों को भी पानी के किनारे ही खोल दी। शर्ट को हाथ में दबाया था। लेकिन पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

Published on:
08 Jul 2019 07:15 pm