प्रतापगढ़

राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

-6 से 10 अगस्त तक किया गया शिविर का आयोजन
2 min read
pratapgarh
राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

प्रतापगढ़.राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान में स्काउट गाइड की योग्यता वृद्धि के लिए राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 6 से 10 अगस्त तक दशा हूमड़ धर्मशाला प्रतापगढ़ में किया गया। जो शुक्रवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ सम्पन्न हुआ। सी ओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार शिविर का समापन सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ। प्रार्थना सभा में सभी धर्मो की प्रार्थना एवं भजन स्काउट गाइड की ओर से प्रस्तुत किए गए। शिविर संचालक की ओर से ध्वज अवतरण के साथ शिविर सम्पन हुआ। सी ओ स्काउट के अनुसार स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्काउट गाइड को स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, चिह्न सैल्यूट, झण्डा गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान ,पायनियरिंग, दिशा ज्ञान, मेपिंग एण्ड मेप रीडिग,ध्वज शिष्टाचार, फस्र्ट एड आदि विषयों के साथ-साथ दक्षता बैंजों एवं राज्य पुरस्कार अवार्ड के पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रतिदिन सुबह बेडन पॉवेल के शरीर को स्वस्थ रखने के व्यायाम की जानकारी स्काउट गाइड को प्रदान की गई। शिविर में स्काउट गाइड के लिए रोवर सुनील मेघवाल, भेरूलाल मीणा, राहुल प्रजापत, राकेश बलाई, चन्द्रेश बैरागी, राहुल बैरागी, अफसार रेंजर शिवानी पाटीदार, भावना पाटीदार, सीमा पाटीदार, लक्ष्मी शर्मा, माया भील, वैशाली, चांदनी ने आवास स्वच्छता, भोजन वितरण में सहयोग आदि उल्लेखनीय सेवा के साथ-साथ रैली के दौरान स्काउट गाइड का नेतृत्व भी किया। समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुरूषोतम लाल मोड़, सचिव हीरालाल मालवीय, टे्रनिंग काउंसलर मानसिह देवड़ा, बगदीराम रैदास, हरिशंकर शर्मा, रतनलाल मीणा मांगीलाल मीणा, फूलचन्द्र मीणा, ओंकारलाल मीणा, प्रवीण सिह भाटी, विनोद कुमार मीणा, भैरूलाल मीणा, गाइडर कल्पना शर्मा, हरियाली टेलर, यशोदा सोनी, लोकेन्द्र कुमार माली आदि मौजूद रहे।

----------------------------------------
क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रतापगढ़. क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल की ओर से तिरंगा यात्रा जयपुर में निकाली गई। जिसकी शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी विवेक बंसल, देवेन्द्र यादव, तरुण कुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल संगठक व प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी रामजीलाल, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, ने अल्बर्ट हार्ट स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद झंडी दिखाकर तिरंगा पेदल मार्च की शुरुआत की, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक के नेतृत्व में पैदल मार्च एसएमएस मेडिकल कालेज होते हुए महारानी कालेज, राजपूत सभा भवन होते हुए एएमआई रोड स्थित शहीद स्मारक गवर्मेंट हास्टल पर सभा स्थल पहुंचा। इसमें चित्तौडगढ़ सेवादल कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश सेवादल संगठन द्वारका प्रसाद देवड़ा के नेतृत्व में चित्तौडगढ़ , प्रतापगढ़ सेवादल कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया।

Published on:
11 Aug 2018 11:39 am