
जिला अभिभाषक संघ के सीपी. सिंह अध्यक्ष, निजाम खान उपाध्यक्ष
रमेशचन्द्र शर्मा को बनाया सचिव
प्रतापगढ़
जिला अभिभाषक संघ के 2019 के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सी.पी.सिंह को चुना गया। अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी महिपाल सालगिया, महेश मेहता एवं अशोक राठौड़ ने बताया कि अभिभाषक संघ के 2019 के चुनाव के लिए आवेदन आमन्त्रित किए थे। लेकिन सर्वसम्मत्ति से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गुणवन्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अभिभाषक संघ के चुनाव निर्विरोध किए जाने का प्रस्ताव आया। जिस पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर सी.पी.सिंह, उपाध्यक्ष पद पर निजाम खान पठान, सचिव पद पर रमेशचन्द्र शर्मा, सह सचिव पद पर ओमप्रकाश सोलंकी, कोषाध्यक्ष पद पर विजयपालसिंह चूण्डावत, पुस्तकालय सचिव पद पर राजेन्द्र खिंची निर्विरोध निर्वाचित किए। चुनाव सम्पन्न होने के बाद अभिभाषक कक्ष में बैठक हुई। जिसे अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनिल मेहता, दिग्पालसिंह राणावत, शांतिलाल आंजना एवं कृष्णचन्द शुक्ला, हरिश बाठी, रामचन्द्र मालवीय, लोक अभियोजक तरूणदास बैरागी, अमजद खान पठान, मुकेश नागदा, कमलसिंह गुर्जर, आशीष चतुर्वेदी, बलवन्तसिंह बन्जारा, किशनलाल कुमावत, ईश्वर गायरी, आशीष माहेश्वरी, मुकेशसिंह आदि अभिभाषक ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के हितों से जुड़े हुए मामलों में सर्वसम्मति से कार्य करने एवं न्यायालय भवन अभिभाषक कक्ष, अभिभाषक कॉलोनी आदि निर्माण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जगदीश पुरोहित, गजराजसिंह तंवर, मांगुसिंह, प्रेमलाल मीणा, अरूण पण्ड्या, सिद्धार्थ मोदी, हिमांशु त्रिवेदी आदि बार के सदस्य उपस्थित थे।
अरनोद
अरनोद अभिभाषक संघ के चुनाव बुधवार को हुए। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि अभिभाषक संघ की चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सह सचिव, सचिव पद के लिए एक एक आवेदन प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपूर्ण हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए पप्पूकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्षवर्धनसिंह सिसोदिया, सह सचिव पद के लिए अनुराग शर्मा व सचिव पद के लिए अनिरुद्ध ट्रेलर का आवेदन प्राप्त हुए। सभी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस सभी को निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गिरी गोस्वामी सह निर्वाचन अधिकारी ईश्वर चौधरी ने शपथ दिलाई।
----
जिला जज एवं अपर जिला जज ने किया कारागृह निरीक्षण
प्रतापगढ़
जिला कारागृह का बुधवार को न्यायाधीश ने निरीक्षण किया। यहां बंदियों के रहने, खाने-पीने आदि बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव अपर जिला न्यायाधीश ने निरीक्षण किया। जिला कारागृह में बंदियों के रहने के लिए उपलब्ध बैरक, उनकी साफ -सफाई, पर्याप्त स्थान का जायजा लिया। बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। भोजन में आवश्यक सुधार एवं प्रतिदिन के मेनू में कुछ परिवर्तन के लिए निर्देश दिए। जिला जज राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कारागृह में कचरा संग्रहण एवं उसके निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के लिए नगर परिषद को लिखे जाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जेलर पारस जांगिड़ ने आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।
---