प्रतापगढ़

करले इंतजाम नहीं तो पड़ेगा भटकना… पढ़े यह खबर

आज कई जगहों पर रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित
2 min read
pratapgarh
करले इंतजाम नहीं तो पड़ेगा भटकना... पढ़े यह खबर

प्रतापगढ़. शहरी जल योजना पुनर्गठन योजना के अंतर्गत रविवार को राइजिंग पाइप लाइन जोडऩे का कार्य किया गया। जिसके तहत बांसवाड़ा रोड पर स्थित टंकी को भरने वाली लाइन व शनि मन्दिर के पास स्थित टंकी को भरने वाली लाइन एवं बगवास फिल्टर प्लांट के पास कच्ची बस्ती में नई पाइप लाइन से जोडने का कार्य किया गया लेकिन कुछ जगह पर प्लेट व स्कोर वाल्व लगाना बाकी रह गया। जिसे सोमवार सुबह किया जाएगा। ऐसे में सोमवार को बांसवाडा रोड टंकी से किला परिसर, तलाई मोहल्ला, गाछा गली, झंडा गली, कोरिया गली, सदर बाजार, जूना मंदिर, बोहरा गली, सालमपुरा, लोहार गली, बक्शी गली, तेलियों की गली में होने वाली जलापूर्ति और शनि मंदिर टंकी से गोपालगंज, निचला बाजार, गोरजी गली सहित कई जगहों पर होने वाल जलापूर्ति बाधित रहेगी। कार्य के पूर्ण होते ही टंकियों को भरकर जलापूर्ति की जाएगी।

प्रतापगढ़ के लोगों को किससे मिलने लगी हल्की राहत, क्या बढ़ी परेशानी, देखें पूरी खबर
=========================================
गिर रहा तापमान, गर्मी से हल्की राहत
-अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब
प्रतापगढ़. लम्बे समय से गर्मी की मार झेल रहे जिले में पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी का असर कुछ कम देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। जिले में पिछले दो तीन दिनों से तापमापी का पारा गिर रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते तपिश कुछ कम रही।

आखिर तालाबों में सुबह-सुबह क्यों पहुंचे सरपंच और वार्डपंच...
बादलों ने बढ़ाई उमस
जिले में तापमान में तो कुछ गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन हल्के बादलों के चलते उमस बढ़ी हुई है। शहर सहित जिलेभर में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत रही लेकिन उमस की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
47 तक पहुंच गया था तापमान
जिले में पिछले दिनों लोगों को जोरदार गर्मी का सामना करना पड़ा था। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं 45-46 डिग्री तापमान तो रोजाना ही बना हुआ था। ऐसे में सूरज मानो आग उगल रहा था जिसने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा था। ऐसे में तापमान में गिरावट से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।
और गिरावट की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट रहने की ही संभावना है। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।

Updated on:
10 Jun 2018 07:43 pm
Published on:
10 Jun 2018 07:43 pm