प्रतापगढ़

सेनेटरी की दुकान में लगी आग

दमकल से आग पर पाया काबूछोटीसादड़ीमहाराणा प्रताप बस स्टैंड के सामने स्थित सेनेटरी दुकान में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद बस स्टैंड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh


दमकल से आग पर पाया काबू
छोटीसादड़ी
महाराणा प्रताप बस स्टैंड के सामने स्थित सेनेटरी दुकान में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद बस स्टैंड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग दुकान की तरफ दौड़े तथा अपने पानी की बाल्टी और अन्य साधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया। नगरपालिका की दमकल गाड़ी को आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। दमकल गाड़ी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई तथा आग को काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
इस दौरान दुकान से धुआं उठता रहा।
दुकान संचालक कुतुबुद्दीन बोहरा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी दुकान में बैठा था। इस दौरान दुकान के अंदर गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सेनेट्री सामग्री पर सूुखी घास लगी होने से आग ज्यादा फैल गई। पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। दुकान के अंदर से धुआं आता देख एक बार तो कुतुबुद्दीन भी घबरा गया। उसने अंदर जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। इस पर वह बाहर आया और आसपास दुकानदारों को आग लगने की सूचना दी। आसपास के दुकानदार और बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। अपने स्तर से पानी की बाल्टियों और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उनका यह प्रयास कोई काम नहीं आया। दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल से आग को काबू कर लिया गया। आग से लाखों रुपए के सामान का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


कस्बा पुलिस चौकी के सामने से दिन-दहाड़े बाइक चोरी
छोटीसादड़ी
नगर के कस्बा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को एक बाइक दिन-दहाड़े चोरी हो गई। धावड़ा गांव निवासी भंवरलाल पुत्र धूला मीणा अपनी मोटरसाइकिल लेकर छोटीसादड़ी आया था। भंवरलाल ने अपनी मोटरसाइकिल कस्बा पुलिस चौकी के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी और एक दुकान में अपने कार्य के लिए चला गया। उसने वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। भंवर लाल मीणा ने अपनी मोटरसाइकिल ढूंढने के लिए काफी प्रयास भी किए, लेकिन शाम तक मोटरसाइकिल का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने आसपास थानों में नाकेबंदी भी करवाई। लेकिन शाम तक मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल पाया। इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

Published on:
06 Mar 2019 06:09 pm