प्रतापगढ़

जंगल से खेर की लकड़ी काटते गिरोह को पकड़ा

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी लकडिय़ां और अन्य उपकरण जब्त
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh

प्रतापगढ़
वन विभाग की टीम ने जंगल में खेर की लकड़ी काटते हुए एक तस्कर गिरोह को पकड़ा हैं। मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी लकडिय़ां, हैंड कटर व अन्य उपकरण जब्त किए गए है। जब्त की गई खेर की लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है। पांच मौके से अंधेरे में भाग गए। जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। अन्य की तलाश की जा रही है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा ने बताया कि उप वन संरक्षक संग्राम सिंह कटियार के निर्देशन में इन दिनों जंगल से अवैध कटाई पर अंकुश के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसे लेकर २० मार्च की रात को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इस दौरान क्षेत्र के गंधेर की राड़ी जंगल से एक गिरोह द्वारा खेर की लकड़ी काटने की सूचना मिली। इस पर टीम मय संसाधन के जंगल में पहुंची। जहां एक स्थान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में खेर की लकडिय़ां काटते लोग दिखाई दिए। वन विभाग की टीम को देखते ही मौके से सभी लोग भाग गए। एक व्यक्ति झाडिय़ों में छुप गया। उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से कटर मशीन, बाइक और अन्य संसाधन जब्त किए गए। विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मौके से यह किया जब्त
वन विभाग की टीम ने मौके से २७ पेड़ काटे हुए जब्त किए है। इसके साथ ही तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, पेड़ काटने के लिए हैंड कटर मशीन, पानी के पीपे, पेट्रोल की डिब्बी भी जब्त की है।
यह थे टीम में शामिल
वन विभाग की टीम में अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। जिसमें रेंजर तेजपाल मीणा, वनपाल, अब्दुल सलीम, बलराम पाटीदार, वीरेन्द्रसिंह, नारायणलाल मीणा, दिग्विजयङ्क्षसह, ओमप्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।
खेर की लकड़ी से बनता है कत्था
गौरतलब है कि खेर की लकड़ी से कत्था बनाया जाता है। यहां जंगल से खेर की लकड़ी को दिल्ली और रेवाड़ी भेजा जाता है। जहां इससे कत्था बनाया जाता है।

Published on:
23 Mar 2019 02:13 pm