प्रतापगढ़

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरदावर गिरफ्तार

एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया गिरदावर
less than 1 minute read
Pratapgarh
एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया गिरदावर

प्रतापगढ़। एसीबी भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए रिश्वत खोरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ जिले से निकलकर सामने आया है, जहां लौहारिया ग्राम पंचायत के गिरदावर बलवंत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरदावर को ट्रेप किया है। प्रतापगढ़ एसीबी ने बुधवार को भू-अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) बलवंत सिंह को 1000 रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी ने परिवादी से रिश्वत की राशी उसके स्कूल के पीछे की भूमि से रास्ता देने की ऐवज मांगी थी। इस बीच परिवादी ने एसीबी को ऱिश्वत मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गिरदावर बलवंत सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के शिकंजे में आए आरोपी फरीयादी से पहले भी रिश्वत ले चुका है। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

Updated on:
20 Feb 2019 07:11 pm
Published on:
20 Feb 2019 07:11 pm