राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से दहेज नहीं देेने पर बिना दुल्हन के बारात लौटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुल्हन और उसके परिवार ने दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना इलाके के कालीघाटी गांव में दहेज नहीं देेने पर बिना दुल्हन के बारात लौटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुल्हन ने अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
थाना प्रभारी कमलचंद ने बताया कि कालीघाटी निवासी रीना पुत्री रामचन्द निनामा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी सगाई सुनील पुत्र बालु मईडा निवासी माण्डवी के साथ हुई थी। विवाह के लिए गुरुवार रात को बारात आई लेकिन फेरों की रस्म के ठीक पहले दूल्हे ने मोटर साइकिल, चांदी और सोने की अंगूठी, बर्तन आदि की मांग की। लेकिन घर की स्थिति कमजोर होने से यह मांग पूरी नहीं कर पाए। दोनों पक्षों की ओर से बात भी की गई लेकिन दूल्हा नहीं माना और बिना विवाह किए चले गए।