
तस्करी से कमाई के आरोप में फ्रीज किया मकान, पत्रिका फोटो
Operation Trinetra: अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी से काली कमाई के आरोप में करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ 1 के तहत यह कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज की ओर से संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना हथुनिया पुलिस ने आरोपी शाहरूख खां और दिलावर खां की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से अपने गांव में एक आलीशान मकान और एक लग्जरी जीप खरीदी थी। इन संपत्तियों की कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ 12 लाख रुपए आंकी गई है। इस संबंध में कार्रवाई के तहत फ्रीजिंग आदेश तैयार कर 20 मार्च को संबंधित सक्षम प्राधिकारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर नई दिल्ली को भेजा गया।
इसके पश्चात 23 मार्च को संपत्ति को विधिवत फ्रीज कर दिया गया। थाना हथुनिया पुलिस द्वारा मौके पर फ्रीजिग बोर्ड भी लगाए गए है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों, उन्हें संरक्षण देने वालों तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हथुनिया थाना प्रभारी उदयसिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को थाना धौलापानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहरूख खां और दिलावर खां को एक किलो 203 ग्राम एमडी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
आगे की जांच में पुलिस को आरोपियों द्वारा अवैध तस्करी से संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर वित्तीय जांच की गई। जिसमें चल एवं अचल संपत्तियों की पहचान की गई। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की।
Published on:
24 Mar 2026 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
