कोटा

लूट का आरोपित गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

प्रतापगढ़/अरनोद अरनोद थाना क्षेत्र के चूपना गांव में 27 अक्टूबर 2016 अनाज व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। उससे वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

less than 1 minute read
Jun 02, 2017

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि अरनोद निवासी व्यवसायी अनिल जैन 27 अक्टूबर को चूपना स्थित अपनी दुकान पर गया था।उसके पास कपडे की थैली में एक लाख 57 हजार रुपए भी थे। वह मोटरसाइकिल पर ही था कि कुछ नकाबपोश उसे बंदूक दिखाकर रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गए। इस संबन्ध में थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया था। मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को डिटेन कर उनके कब्जे से लूटी गई राशि बरामद की थी। जबकि एक आरोपित सोमेश्वर उर्फ होमिया पुत्र भेरा मीणा निवासी आमलीखेड़ा थाना घंटाली फरार चल रहा था। वह 25 अक्टूबर को सुहागपुरा में सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना में भी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी विवेकसिंह को सूचना मिली कि वह अपने गांव आमलीखेड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया हैं। गिरफ्तार आरोपित सोमेश्वर पूर्व में तीन गम्भीर प्रकृति के 3 प्रकरणों में फरार चल रहा था।

Published on:
02 Jun 2017 08:03 pm
Also Read
View All