प्रतापगढ़

करंट लगने से युवक की मौत, मुआवजे को लेकर अड़े ग्रामीण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
man died of electric current in Pratapgarh
man died of electric current in Pratapgarh

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के डाबड़ा गांव में करंट लगने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। कन्हैया लाल पुत्र प्यार चंद्र डायरी 24 वर्ष निवासी डाबड़ा करीब 2 वर्षों से जीएसएस पर ठेकेदार के अंडर काम कर रहा था। रात को करीब 10 बजे जीएसएस पर थ्री फ्रेज चालू करने गया था। उसी दौरान करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण युवक के शव को जिला चिकित्सालय लाए। यहां ग्रामीण अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। युवक का डेढ़ साल का बच्चा व पत्नी है। उस का एक भाई विकलांग है। घर मे कमाने वाला वह अकेला ही था। इसलिए मुआवजे के तौर पर मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए दिए जाने चाहिए। हतुनिया थाना अधिकारी दौलत सिंह राजावत की ओर से समझाइश की जा रही है।

Published on:
31 Jan 2019 02:16 pm