अंबिकापुर

एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

राजस्थान विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Feature image

प्रतापगढ़. राजस्थान विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक राजस्थान के नाम जिला संयोजक रवि शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
जिला सहसंयोजक सुरज कुमावत ने बताया कि परिषद छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है इसके बावजूद जयपुर में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एबीवीपी शुरू से ही एक अनुशासित छात्र संगठन के रुप में पूरे विश्व में जाना जाता है लेकिन राजस्थान विश्वविद्यालय में पुलिस ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के झूठे आरोप में फंसा कर गिरफ्तार किया है, जो कि सरासर गलत है।
शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीकॉम तृतीय वर्ष की पांच परीक्षाएं फिर से कराने के आदेश के विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने द्वेषता पूर्ण कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है की वीडियो फुटेज के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

Published on:
22 May 2017 08:02 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश