प्रतापगढ़

परीक्षा देकर लौट रही किशोरी से टैक्सी चालक ने सुनसान जगह लेजाकर किया दुष्कर्म

पीडि़ता के पिता का कहना था कि खेती कर जैसे-तैसे बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। मकसद एक ही था कि बच्चे पढकऱ अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। आरोपी ने सभी सपने चकनाचूर कर दिए...
2 min read
Auto

प्रतापगढ। प्रतापगढ़ क्षेत्र के एक गरीब आदिवासी किसान की बेटी रविवार को डूंगरपुर में एक परीक्षा केन्द्र पर एलडीसी परीक्षा देकर गांव लौट रही थी। रास्ते में टैक्सी चालक ने उसके साथ बलात्कार किया। धरियावद थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर करमाल कला मांडला निवासी टैक्सी चालक रूपलाल मीणा को नामजद किया है।

पीडि़ता ने बताया कि वह भाई के साथ बाइक पर डूंगरपुर जिले के सेन्टर पहुंची। इसी सेन्टर पर उसके गांव के दो अन्य अभ्यर्थी आरोपी की टैक्सी से परीक्षा देने आए थे। लौटते समय जान-पहचान के लोग होने तथा सफर लम्बा होने से भाई ने उसे टैक्सी में बिठा दिया। पीडि़ता का कहना है कि गांव पहुंचने पर दोनों अभ्यर्थी टैक्सी से उतर गए। आरोपी उसे घर छोडऩे के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और गाड़ी में ही बलात्कार किया।

पीडि़ता के पिता का कहना था कि खेती कर जैसे-तैसे बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। मकसद एक ही था कि बच्चे पढकऱ अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। आरोपी ने सभी सपने चकनाचूर कर दिए।


चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया बलात्कार
मालपुरा। उपखण्ड के डिग्गी थाना क्षेत्र में कडीला ग्राम पचायत की भगवानपुरा ढाणी में रविवार रात चाचा ने नाबालिग भतीजी को मिठाई खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर बलात्कार किया व अन्य साथियों से भी बलात्कार कराया। पीडि़त बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। साढ़े चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी ऑटो चालक भागचंद को प्रताप नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलत: टोड़ारायसिंह का रहने वाला है और अभी प्रताप नगर सेक्टर 16 में रहता है। थानाधिकारी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि भागचंद अपने ऑटो में मासूम को स्कूल लाता-ले जाता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑटो चालक ने दो बार बच्ची के साथ इस तरह की हरकत की है। बच्ची को सबसे पहले ले जाता था और सबसे बाद में छोड़ता था। इस दौरान सूनसान जगह पर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने मामले में बलात्कार की धारा को जोड़ दिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Updated on:
14 Aug 2018 08:39 am
Published on:
14 Aug 2018 08:36 am