प्रतापगढ़

सांसद सीपी जोशी ने छोटीसादड़ी अस्पताल का निरीक्षण किया

प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. सांसद चंद्रप्रकाश जोशी गुरुवार को छोटीसादड़ी पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों से महामारी से बचाव एवं उपचार आदि पर चर्चा की।
2 min read
सांसद सीपी जोशी ने छोटीसादड़ी अस्पताल का निरीक्षण किया
सांसद सीपी जोशी ने छोटीसादड़ी अस्पताल का निरीक्षण किया


आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. सांसद चंद्रप्रकाश जोशी गुरुवार को छोटीसादड़ी पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों से महामारी से बचाव एवं उपचार आदि पर चर्चा की। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि सांसद सीपी जोशी ने उपखंड मुख्यालय पर संचालित कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया। सांसद जोशी ने दोपहर को छोटीसादड़ी अस्पताल पहुंचकर एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार सहित अन्य चिकित्सकों से चिकित्सालय में भर्ती बीमारों तथा ऑक्सीजन सिलेंडर एवं दी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने चिकित्सालय के आइसोलेशन सहित सभी वार्डों का लैब आदि जगहों का निरीक्षण किया। उपस्थित लोगों व भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद सीपी जोशी से स्थानीय चिकित्सालय में शव वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिसपर सांसद ने शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, कोविड वार्ड में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि छोटीसादड़ी अस्पताल के लिए उपकरणों की मांग आई थी। जिसको शीघ्र पूरा कर दिया गया है। और किसी भी वस्तु की जरूरत होगी, तो हम सब मिलकर पूरा करेंगे। कोरोना महामारी में जहां पूरी दुनिया इससे परेशान है। ऐसे में हम सब लोग राजनीति से ऊपर उठकर इस महामारी से लडऩा होगा। तभी कोरोना से मुकाबला हो पाएगा। अस्पताल में शव वाहन की मांग की है, जिसको को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय गर्ग, डॉ शिवनारायण पाटीदार, डॉ संजय गुप्ता, डॉ अमित शर्मा, डॉ तेजपाल कटेवा, भूअभिलेख निरीक्षक दीपक राज भाटी, दीपकराव मराठा सहित मेल नर्स व चिकित्सा स्टॉफ मौजूद रहा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, महामंत्री अजित दुग्गड़, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्रसिंह आंजना, पार्षद पुरुषोत्तम उपाध्याय, सुरेश गुजराती, मनोज कुमार दक, पंकज सोनी, दिनेश कासमा, पूर्व पार्षद सुमित शर्मा, घनश्याम मेनारिया, घनश्याम जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद ने कोरोना योद्धा की सराहना
कोरोना महामारी के दौरान कई लोग अपने.अपने तरीके से जरूरतमंदों की सेवा में योगदान दे रहे हैं। वहीं, छोटीसादड़ी अस्पताल में समाजसेवी व कोरोना योद्धा मनीष उपाध्याय दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद सीपी जोशी ने कोरोना योद्धा मनीष उपाध्याय व राजकुमार गायरी की सेवाओं की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

Updated on:
21 May 2021 07:18 am
Published on:
21 May 2021 07:18 am
Also Read
View All
प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे

CM भजनलाल के प्रतापगढ़ दौरे के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक रामलाल मीणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

Pratapgarh: फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई राज खुलने की उम्मीद

प्रतापगढ़: पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन महीने पहले की गई थी मर्डर की प्लानिंग