प्रतापगढ़

पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन का धरना जारी

5 सूत्री मांगों को लेकर दे रहे धरना
2 min read
pratapgarh
पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन का धरना जारी

अरनोद पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अरनोद उपखंड के पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। अरनोद उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सचिव हरलाल मीणा ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों की 5 सूत्री मांगों को लेकर 24 मई से व महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी एक मई से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर पंचायत समिति परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्रालय कर्मचारी व महात्मा गांधी नरेगा संविदा कर्मचारी का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। ब्लॉक अध्यक्ष हरलाल मीणा ने बताया कि 5 सूत्री मांगों में प्रमुख रुप से केडर एस्टैंन्थ एरिव्यू एकनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 को पूर्ण करना, गृह जिले में स्थांतरण, अनुकंपात्मक नियुक्ति में टंकण परीक्षा में राहत, कनिष्ठ लिपिक, ग्राम विकास अधिकारी के मध्य कार्य विभाजन को लेकर पंचायती राज कर्मचारी व नरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है।
छोटीसादड़ी
महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिकों का 31वें दिन भी धरना जारी है। जिसके चलते नरेगा कार्य में चल रहे श्रमिक का 38 लाख 56 हजार रुपए का भुगतान अटका हुआ है। 31 दिन से नरेगा कर्मचारी व 7 दिन से मंत्रालयिक कर्मचारी धरने पर बैठे है।जिसके कारण श्रमिकों द्वारा किए गए कार्यों का माप नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को सरकार की मुख्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मनरेगा श्रमिकों को रोजगार एवं गत माह से बकाया श्रमिक भुगतान राशि भी नहीं मिल पाई है। 29 तारीख से पंचायत प्रसार अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ पुन: नरेगा संविदा कार्मिको के समर्थन में धरने में शामिल हुए हैं। जिससे सभी ग्राम पंचायतों के कामकाज भी प्रभावित हुए हैं।
=====================================================
बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार
नौ मोटरसाइकिलें बरामद
तीन युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़
कोतवाली पुलिस ने शहर में गत दिनों हुई मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनकी निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की है।गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोतवाल बाबूलाल मुरारिया ने बताया कि गत दिनों शहर में मोटरसाइकिलों की चोरियों की वारदातें बढ़ गई थी। इस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई संदिग्ध लोगों पर निगरानी शुरू की।इस दौरान कृषि मंडी के पीछे शनिमंदिर के पास निवासी बबलू पुत्र प्रकाश सुतार(मीणा) से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि बबलू पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 30 मार्च 2018 को सोहन पैलेस के सामने से लक्जरी बाइक चुराई थी। उक्त बाइक इंद्र ग्वाला निवासी अहीर मोहल्ला की थी। बबलू ने बताया कि चोरी में उसके साथ हरीश उर्फ हुरता मीणा पुत्र बिजिया मीणा निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट व मोहन उर्फ गट्टू पुत्र केशिया मीणा निवासी मेहंदीखेड़ा पूंजागांव थाना देवगढ़ भी थे।तीनों ने मिलकर शहर से विभिन्न स्थानों से नौ मोटरसाइकिलें चुराना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पांच से सात हजार में बेचते थे मोटरसाइकिलें
पूछताछ में सामने आया कि शहर से मोटरसाइकिलें चुराकर वे पांच से सात हजार रुपए में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे।पुलिस की टीम को जिला पुलिस अधीक्षक शिवलाल मीना ने प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
नहीं बता पाए कागज, यातायात पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि धरियावद नाके पर हरीश और मोहन दोनों एक मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे है।इस पर पुलिस ने दोनों को रोका और कागज के बारे में पूछा।इस पर दोनों ही कोई जवाब नहीं दे पाए।पुलिस सख्ती पर उन्होंने यह बाकइ चोरी की होना कबूल किया।

Published on:
30 May 2018 06:38 pm