प्रतापगढ़

पुलिस ने बंदियों को हराया

जिला कारागृह में बंदी और पुलिस में मुकाबलासद्भावना वॉलीबाल मैच का आयोजन
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh



प्रतापगढ़
जिला कारागृह में राजस्थान दिवस पर बंदी और पुलिसकर्मियों की टीम के बीच सद्भावना वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मीकांत वैष्णव एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
कारागृह अधीक्षक शिवेन्द्रकुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच में पुलिसकर्मियों की टीम विजयी रही। मैच में दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। मैच के दौरान घनश्याम रावल शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरडिया, चन्द्रप्रकाश गेहलोत शारीरिक शिक्षक देवगढ़ मैच रेफरी रहे।
शोभालाल सुथार व प्रदीप कुम्हार इन्दिरा गांधी स्कुल बरडिया सहायक के रुप में तथा वजय विद्रोही एवं हरिओम मैच कमेंट्रेटर के रुप में उपस्थित रहे।
एवं जेल डिस्पेंसरी पर पदस्थापित चिकित्साधिकरी डॉ. हितेश जोशी व अन्य मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
जिला कलक्टर ने दोनो ही टीमों की खेल भावना के साथ खेलने के लिए सराहना की। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने खेल गतिविधियों को स्वास्थय की दृष्टि से लाभदायक एवं तनाव प्रबंधन का सर्वाधिक उचित माध्यम बताया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
फोटो.....
मूंगाणा में निकाला रुट मार्च
मूंगाणा
लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को मूंंगाणा कस्बे में पुलिस और बीएसएफ की ओर से रुट मार्च किया गया।
धरियावद वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र कुमावत, पारसोला थानाधिकारी केसुलाल खटीक, मूंगाणा पुलिस चौकी प्रभारी शिवसिंह के नेतृत्व में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान रामदेव चौराहे, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, हवा मंगरी बाजार के प्रमुख मार्गों से रूट मार्च किया।
पुलिस व बीएसएफ के जवानो ने कस्बे मे निकाला शान्ति मार्च
पारसोला
पारसोला कस्बे मे आज लोकसभा चुनाव के मद्वेनजर कस्बे मे शान्ति एंव कानुन व्यवस्था बनाये रखने के लिए धरियावद पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार कुमावत,पारसोला थानाधिाकरी केशुलाल खटिक ,कम्पनी कमाण्डर सुनिल कुमार के नेतृत्व मे कस्बे के पुलिसथाना से नई आबादी ,माण्डवी मौड,वननाका,पुराना बसस्टेण्ड ,साबला रोड तक पुलिस के जवानो एंव कम्पनी के कमाण्डरो ने रूट मार्च कर भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित किया । साथ ही मुंगाणा व माण्डवी मे भी फ्लेग मार्च निकाला गया ।

Updated on:
01 Apr 2019 05:09 pm
Published on:
01 Apr 2019 05:09 pm