प्रतापगढ़

Pratapgarh: खरीफ की फसलों का किसान इस अंतिम तारीख तक कराएं बीमा,अन्यथा नहीं मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा किया जाता हैं। जिससे उन्हें फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा मिल सकें। फसल बीमा के लिए कृषक अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 10:46 AM IST
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम फसल बीमा योजना, पत्रिका फोटो
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम फसल बीमा योजना, पत्रिका फोटो

Rajasthan: किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा किया जाता हैं। जिससे उन्हें फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा मिल सकें। फसल बीमा के लिए कृषक अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस दौरान किसान अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवा सकेंगे।
प्रतापगढ़ जिले में खरीफ फसलों के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। जिले में खरीफ की फसलों में सोयाबीन, मक्का, उड़द तथा वाणिज्यिक फसल कपास व मूंगफली को अधिसूचित किया गया है। इस वर्ष की खरीफ फसलों की कृषक द्वारा देय प्रीमियम 2 प्रतिशत है। जबकि रबी फसलों की किसानों द्वारा देय प्रीमियम दर 1.5 व वाणिज्यिक फसलों की 5 प्रतिशत प्रीमियम दर है। ऋणी व अऋणी किसान 31 जुलाई तक फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

इस तरह मिलेगा क्लेम

फसल कटाई के बाद आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने के लिए रखी गई अधिसूचित फसल को चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसमी वर्षा, ओलावृष्टि से क्षति होने पर बीमित किसान व्यक्तिगत आधार पर बीमा क्लेम के लिए दावा कर सकता है। प्रभावित बीमित फसल के कृषक को आपदा के 72 घंटे के अंदर सीधे भारत सरकार की ओर से संचालित कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन 14447 पर अथवा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप अथवा लिखित में बैंक, कृषि अधिकारियों के माध्यम से सूचना आवश्यक है।

इन कारणों से फसलों को जोखिम

खड़ी फसल (बुवाई से कटाई) में सूखा, लंबी सूखा अवधि, बाढ़, जल प्लावन, कीट एवं व्याधि, भू-स्खलन, बिजली गिरने से प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात के कारण उपज में नुकसान प्रमुख है।
फसल प्रीमियम सोयाबीन 1065.40 मक्का 753.62 उड़द 1260.66 मूंगफली 2416.48 कपास 1603.60 प्रीमियम प्रति हैक्टेयर रुपए में

बीमा नहीं करने के लिए 24 जुलाई तक आवेदन

इसके साथ ही खरीफ फसल में जो ऋणी कृषक अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं। वे 24 जुलाई तक बैंक में ऑप्ट आउट फॉर्म भरकर दे सकते हैं। वही अपनी फसलों में परिवर्तन के इच्छुक किसान 29 जुलाई तक बैंक को लिखित में दे सकते हैं।

बीमा के लिए दस्तावेज

अऋणी कृषक सीएससी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज के साथ बीमा करा सकेंगे। जिसमें बैंक डायरी, जमाबंदी, आधार कार्ड, बुवाई प्रमाण पत्र तथा किरायेदार, बंटाईदार कृषक इन दस्तावेजों के अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र, भू-मालिक आधार कार्ड व सौ रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाप पर किरायानामा स्वयं प्रमाणित समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर फसलों का बीमा करवा सकते हैं। प्रेरित गालव, जिला समन्वयक, भारतीय कृषि बीमा कंपनी

किसान कराएं बीमा

प्राकृतिक प्रकोप के कारण फसलों में नुकसान होने लगा है। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को फसलों का बीमा कराना चाहिए। इस बार जिले में पांच फसलों के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी को अधिकृत किया गया है। किसान ३१ जुलाई से पहले बीमा कराएं। बंशीधर मीणा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, प्रतापगढ़

Updated on:
12 Jul 2025, 10:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Pratapgarh Zila Pramukh 2026: प्रतापगढ़ में BAP के समर्थन से भाजपा का जिला प्रमुख बना, कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग

अजिता शर्मा या जयश्री राठौड़, कौन बनेगा प्रधान? प्रतापगढ़ में बहुमत के बाद भी कांग्रेस में बाड़ाबंदी और लॉबिंग तेज

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल