प्रतापगढ़

Rajasthan News : प्रतापगढ़ के मुख्य डाकघर में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ शहर स्थित मुख्य डाकघर में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डाकघर परिसर के एक कक्ष में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई।

less than 1 minute read
Pratapgarh main post office massive fire important documents electronic equipment ashes
Pratapgarh Main Post Office Massive Fire : प्रतापगढ़ मुख्य डाकघर में भीषण आग। फोटो पत्रिका

Pratapgarh Main Post Office Massive Fire : प्रतापगढ़ शहर स्थित मुख्य डाकघर में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डाकघर परिसर के एक कक्ष में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डाकघर कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया तथा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ शहर स्थित मुख्य डाकघर में आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए, वहीं एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। वहीं आग लगने की वजहों की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। समय रहते फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लेने से आग को अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

न्यूज अभी अपडेट हो रही है।

Published on:
14 Jun 2026 07:57 am