प्रतापगढ़

Pratapgarh Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: प्रतापगढ़ में प्रधान चुनाव की प्रक्रिया शुरू, किसके सिर सजेगा जीत का ताज? पढ़ें पल-पल का अपडेट

Pratapgarh Panchayat Samiti Pradhan: प्रतापगढ़ की आठ पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव हो रहे हैं। तीन में BAP, दो में कांग्रेस और एक में BJP के पास बहुमत है। अरनोद और प्रतापगढ़ में सियासी गठजोड़ पर निगाहें टिकी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 10:27 AM IST
Pratapgarh Pradhan Election Result 2026
Pratapgarh Pradhan Election Result 2026 (Photo-AI)

Pratapgarh Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत प्रतापगढ़ जिले की आठ पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले में भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बीच सियासी मुकाबला है। तीन पंचायत समितियों में बीएपी, दो में कांग्रेस और एक में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। वहीं, दो पंचायत समितियों में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है।

जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा और बीएपी के गठबंधन के बाद अब प्रधान चुनाव में भी दोनों दलों के सियासी समीकरणों पर सभी की निगाहें टिकी हैं। प्रतापगढ़ जिले की आठ पंचायत समितियों के 138 वार्डों में कांग्रेस ने 55, भाजपा ने 42 और बीएपी ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।

प्रतापगढ़ की पंचायत समितियों में बहुमत का गणित

पंचायत समितिकुल सीटेंकांग्रेसBJPBAPनिर्दलीयबहुमत
अरनोद1536608
छोटीसादड़ी191540010
दलोट1534808
धमोतर15510008
धरियावद251563113
पीपलखूंट17511019
प्रतापगढ़1778209
सुहागपुरा15231008
कुल1385542392—

प्रतापगढ़ के सभी प्रधानों की लिस्ट 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
अरनोद——
छोटीसादड़ी——
दलोट——
धमोतर——
धरियावद——
पीपलखूंट——
प्रतापगढ़——
सुहागपुरा——
Also Read
View All
Pratapgarh Zila Pramukh 2026: प्रतापगढ़ में BAP के समर्थन से भाजपा का जिला प्रमुख बना, कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग

अजिता शर्मा या जयश्री राठौड़, कौन बनेगा प्रधान? प्रतापगढ़ में बहुमत के बाद भी कांग्रेस में बाड़ाबंदी और लॉबिंग तेज

Pratapgarh Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates : प्रतापगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस 11 में जीती, भाजपा-BAP को 7-7 सीटें मिलीं

राजस्थान में सरपंच चुनने का अनोखा तरीका चर्चा में, मंदिर में बनाया मतदान केंद्र, गांववालों ने खुद कराई वोटिंग-काउंटिंग

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ में पूर्व उपसरपंच रसीद खान की 3.92 करोड़ की संपत्ति सीज, ड्रग्स तस्करी में था शामिल