प्रतापगढ़

Rajasthan: पुलिस और 50 हजार इनामी आरोपी के बीच आमने-सामने फायरिंग, फिर हाथ जोड़कर कहा-“अपराध छोड़ दो भाइयों…”

प्रतापगढ़ जिला स्पेशल टीम और अरनोद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देवल्दी गांव में दबिश दी। जहां 50 हजार रुपए के इनामी तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2026, 4:39 PM IST
Feature image
प्रतापगढ़ पुलिस टीम और बरामद सामग्री। फोटो पत्रिका

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला स्पेशल टीम और अरनोद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देवल्दी गांव में दबिश दी। जहां 50 हजार रुपए के इनामी तस्करी के आरोपी और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। पुलिस ने आरोपी के निशादेही से अवैध पिस्टल मय 6 जिंदा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ और एमपी के रतलाम थानों में आठ प्रकरण दर्ज है। इनमें वह फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि अरनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने का 50 हजार रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड तस्कर शाहरूख उर्फ टोनी पुत्र मीर बादशाह निवासी देवल्दी अपने फार्म हाउस पर आया हुआ है। जिस पर थाना अधिकारी शिवलाल मीणा मय टीम के टोनी के फार्म हाउस पर आने-जाने वाले चारों रास्तों को चारों तरफ से घेर कर दबिश दी। आरोपी शाहरुख ने भागते हुए पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया।

नाले में कूदने से हुआ घायल

इसके बाद बरसाती नाले में कूदने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को पकड़ लिया। सूचना पर प्रतापगढ़ से डीएसटी टीम, क्यूआरटी टीम, कोतवाल शम्भुसिंह झाला, कोटडी व पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता देवल्दी पहुंचा। आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोद व जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसकी निशादेही से घटना स्थल के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्टल मय मैगजीन 6 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्पोट्र्स बाइक बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एमडी का सेवन कर रखा था।

सभी अपराधी पुलिस को सरेंडर करें

आरोपी शाहरुख ने पुलिस के माध्यम से वीडियो पर अपील की है। जिसमें बताया कि वह अपने आप को बहुत चालाक समझता था। वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का बादशाह समझता था। पुलिस पर फायरिंग किया। उससे गलती हो गई। उसने सभी अपराधियों से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि अपराध छोड़ दें और पुलिस में सरेंडर हो जाए।

Updated on:
18 Jan 2026, 4:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All