प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में अब मनचलों की खैर नहीं लगेगी लगाम, महिला पुलिस करेंगी पेट्रोलिंग

महिला पेट्रोलिंग यूनिट शुरू समाजकंटकों पर भी रखेगी नजर
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh


महिला पेट्रोलिंग यूनिट शुरू

समाजकंटकों पर भी रखेगी नजर
प्रतापगढ़.
मनचलों की अब खैर नहीं। अब बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं पर ना तो कोई फब्तियां कस पाएगा और ना ही किसी प्रकार की छेडख़ानी ही कर सकेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो महिला पुलिस उसका माकूल इलाज कर देगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित पुलिस की महिला पेट्रोलिंग यूनिट की शुरूआत मंगलवार को की गई। शहर में स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से महिला पेट्रोलिंग यूनिट शक्ति का गठन किया गया है। शहर में यह महिला यूनिट असामाजिक तत्वों व मनचलों पर नकेल कसेगी। वहीं असामाजिक तत्वों पर रोकथाम के लिए मोटर साइकिल गश्ती दल गठित किया गया है।
हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहर के गांधी चौराहे स्थित सूरजपोल चौकी पर जिला कलक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल व नगरपरिषद सभापति कमलेश डोसी ने महिला पेट्रोलिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक गोपाल लाल, निजी सहायक हेमेन्द्रसिंह और नूतन भट्ट, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता शर्मा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा, एडवोकेट रमेश सहित शहर के गणमान्य सदस्य व जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तरूणदास बैरागी ने किया।
व्हाट्सएप नम्बर किए जारी
इस अवसर पर 112 ऐप की जानकारी एवं उसके उपयोग करने के तरीके बताते हुए महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 व अभय कमांड कंट्रोल रूम पर महिला पुलिसकर्मी की ओर से व्हाट्सएप नंबर 8 76 48 58 18 7 जारी किया गया।
दो शिफ्ट में रहेगी ८ महिला पुलिसकर्मी
शहर में महिला पेट्रोलिंग यूनिट दो शिफ्ट में शहर पर नजर रखेगी। महिला पेट्रोलिंग यूनिट में १६ महिला पुलिसकर्मी है। एक यूनिट में ८ महिला पुलिसकर्मी काम करेगी। सुबह की पहली शिफ्ट ८ बजे से शुरू होगी वही दूसरी शिप्ट शाम ४ बजे से शहर पर नजर रखेगी। स्कूटी मेंं विशेष रूप से ब्लू एवं लाल रंग की लाईटे व सायरन फिट किया गया है। एक स्कूटी पर सवार दो महिला कॉस्टेबल पिस्टल, डंडा, वायरलैस सेट, कैमरा लेकर गश्त करेगी। महिला,छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ थानाधिकारी के साथ मिलकर कार्यवाही करेगी। इस टीम की प्रभारी अधिकारी मधु कंवर उप निरीक्षक रहेगी।
....................
शहर में रहेगी नजर
शहर में महिलाओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मंगलवार को महिला पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारम्भ किया गया। जिसमें एक शिप्ट में ८ महिला पुलिसकर्मी रहेगी।
गोपाल चंदेल, शहर कोतवाल, प्रतापगढ़

Updated on:
06 Mar 2019 11:48 am
Published on:
06 Mar 2019 11:48 am