प्रतापगढ़

..कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों से प्राम्भ हुई गिनती, कुछ ही देर में साफ होगी जिले की तस्वीर

..कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, डाक मतपत्रों से प्राम्भ हुई गिनती, कुछ ही देर में साफ होगी जिले की तस्वीरELECTION
less than 1 minute read
MP Election 2018
ELECTION

प्रतापगढ़।

कड़ी सुरक्षा के बीच आठ बजने के साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल प्रतापगढ़ में मतगणना प्रारम्भ हुई। मतगणना के पहले चरण में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। प्रतापगढ़ विधानसभा सीट के मतों की गणना 28 राउंड में 10 टेबल पर की जा रही है। जबकि धरियावद विधानसभा सीट की गणना के लिए 13 टेबल लगाई गई है। यहां पर 24 राउंड में मतों की गणना की जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल मेहरा लगातार मतगणना का जायजा ले रहे हैं। तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कप्तान शिवराज मीणा सहित स्थानीय पुलिस एंव सीआईएसएफ एमबीसी के जवान मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हैं। सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं।

दोनो ही पार्टियों के समर्थक दिन चढ़ने के साथ साथ मतगणना स्थल के बाहर पहुंच कर नारेबाज़ी कर रहे हे। तेज़ सर्दी के बाद भी जोश से लबरेज़ कार्यकर्ता एंव आमजन परिणाम को लेकर उत्सुक हैं।

Published on:
11 Dec 2018 08:40 am