प्रतापगढ़

Borewell Accident: बोरवेल में गिरी 22 साल की युवती, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 24 घंटे के बाद भी नहीं निकाला जा सका बाहर

22 Year Old Girl Fell Into 540 Feet Borewell: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य में ऑक्सीजन और कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। युवती गहराई में दिखाई दे रही है, लेकिन उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2025, 11:24 AM IST
Feature image

Pratapgarh Girl Borewell Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गुजरात के कच्छ जिले के भुज तहसील के कंडेराई गांव में सोमवार सुबह 540 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य लगातार जारी है। हालांकि 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी युवती को बाहर नहीं निकाला जा सका है। युवती का नाम इंदिरा मीणा बताया जा रहा है, जो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी है। सुबह करीब पांच बजे यह घटना हुई, जिसके बाद प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य में ऑक्सीजन और कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। युवती गहराई में दिखाई दे रही है, लेकिन उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। युवती के बोरवेल में गिरने की खबर से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कच्छ के डीएम अमित अरोड़ा, एसपी विकास सूंदा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

मजदूरी करता है युवती का परिवार


इंदिरा मीणा का परिवार खेतों में मजदूरी करता है। घटना के समय वह सुबह खेत में काम के लिए गई थी। परिवार ने आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया।

जीवित होने की पुष्टि नहीं


बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन युवती के जीवित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। कैमरे की मदद से उसकी स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजस्थान में घटना बनी चर्चा का विषय


इंदिरा अविवाहित है और अपने परिवार के साथ मजदूरी व खेती का काम करती थी। यह घटना राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन अभी भी युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है।

Updated on:
7 Jan 2025, 11:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज