
Holiday 2025: स्कूल-कॉलेज, बैंक और दफ्तरों मे छुट्टियों का इंतजार कर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में छुट्टियों की लिस्ट तो नहीं लेकिन आप इसे प्लान कर बना सकता है। इस महीने स्कूल में 2 दिन की शासकीय अवकाश मिल रही। वहीं शनिवार व रविवार को मिलकर कुल 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। यदि आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस महीने कितनी छुट्टी रहने वाली है…
जनवरी में सबसे पहले 13 जनवरी को छेरछेरा पुन्नी मनाया जाएगा। इस दिन छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे लेकिन सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर रिपब्लिक डे मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किए गए हैं।
वर्ष 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन कई प्राइवेट स्कूल बंद रहते है। बता दें कि इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। दूसरे शब्दों में इसे कहें तो सूर्य उत्तर की तरफ बढ़ता है। इस दिन से खरमास की समाप्ति होती है। लोग शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। पंचांग के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि से निकालकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
इसी तरह जनवरी माह में बैंक 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी। साल 2025 के जनवरी महीने में मकर संक्रांति, लोहड़ी, गणतंत्र दिवस जैसे तमाम कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे खास मौकों पर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार व रविवार की छुट्टी भी शामिल है। अगर आप बैंकिंग से जुड़े जरूरी कामकाज टाल रखें हैं, तो एक नजर जनवरी 2025 में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों को देख लें।
11 जनवरी 2025 - शनिवार - दूसरा शनिवार
12 जनवरी 2025 - रविवार - रविवार
14 जनवरी 2025 - मंगलवार - मकर संक्रांति
25 जनवरी 2025 - शनिवार - चौथा शनिवार
26 जनवरी 2025 - रविवार - गणतंत्र दिवस / रविवार बैंक अवकाश
13 जनवरी - सोमवार - शाकंभरी जयंती / छेर-छेरा पुन्नी
26 जनवरी - रविवार - गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय दिवस)
14 जनवरी - मंगलवार - पोंगल / मकर संक्रांति
26 जनवरी - रविवार - गणतंत्र दिवस
Updated on:
07 Jan 2025 12:32 pm
Published on:
07 Jan 2025 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
