प्रतापगढ़

उल्टा तिरंगा लेकर राजस्व मंत्री ने निकाली रैली ! कांग्रेस ने VIDEO जारी कर घेरा, कहा- राष्ट्र ध्वज का अपमान

भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान झंडा उल्टा नहीं था, वह मुड़ा हुआ था। इसलिए ऐसा लग रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2025, 7:02 PM IST
tiranga yatra in rajasthan
प्रतापगढ़ में भाजपा की तिरंगा यात्रा। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

राजस्थान के प्रतापगढ़ में भाजपा की ओर से गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस ने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा पर उल्टा तिरंगा हाथ में थामे रैली निकालने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। बता दें कि इस रैली में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी थे।

वीडियो शेयर किया

वहीं कांग्रेस ने तिरंगा रैली के वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि इन भाजपाइयों को ये तक नहीं पता कि तिरंगा पकड़ते कैसे हैं। जैसी इनकी पार्टी… वैसे इनके नेता। ये राजस्थान में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा हैं, जो उल्टा तिरंगा लेकर चल रहे हैं। तिरंगे का अपमान करने वाले मंत्री माफी मांगे।

वहीं इस मुद्दे पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान झंडा उल्टा नहीं था, वह मुड़ा हुआ था। इसलिए ऐसा लग रहा है। मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सीपी जोशी और तमाम कार्यकर्ता झंडा सीधा पकड़ कर ही चल रहे थे।

जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह हॉकी मैदान में

वहीं जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉकी मैदान प्रतापगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया कि जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा की ओर से परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश वाचन एवं मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। इसके बाद सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।

Updated on:
14 Aug 2025, 7:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे