
वाल्मिकी समाज ने सलमान खान व शिल्पा शेट्टी का फूंका पुतला
प्रतापगढ. वाल्मिकी समाज प्रतापगढ़ ने फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से वाल्मिकी समाज के विरूद्ध द्वेषता पूर्ण दिए गए अपने बयान के विरोध में पूरे समाज ने दोनों का पुतला जलाकर अपनी भावना प्रकट की। जानकारी देते हुए सावन चनाल ने बताया कि जिस वाल्मिकी समाज के लोगों के लिए सलमान खान व शिल्पा शेट्टी ने बयान दिए हैं उसी गरीब समाज के व्यक्तियों की ओर से अपनी मेहनत की राशि में से पैसे बचाकर उनकी फिल्मों को देखकर आज उन्हें सुपरस्टार बनाया है। उनकी इस प्रकार के प्रतिक्रिया से पूरा वाल्मिकी समाज आहत है, जिसके विरोध स्वरूप समाज ने दोनों कलाकारो के गांधी चौराहे पर पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि विकास चनाल, कमल चनाल, तरूण दावरे, छोटुराजा घोसर, हंसमुख चनाल, रितेष चनाल, विशाल चनाल, सन्नी टोपे, अमीत कजानी सहित कई लोग मौजूद थे।
----------------------------------
शिविर में 170 का हुआ श्रम पंजीयन
कनाड़. सांसद आदर्श ग्राम पंचायत लालगढ़ में श्रम विभाग प्रतापगढ वह ग्राम पंचायत लालगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 170 श्रम पंजीयन किया गया। सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र गिरी, विकास अधिकारी फिरोज खान, पंचायत समिति अरनोद तहसीलदार दयालाल डामोर, श्रम निरीक्षक सुंदरलाल कटारा, लालगढ़ सरपंच जमना मीणा, उप सरपंच पवन धाकड, सचिन नारायण लाल मोगया, वार्ड पंच गोपाल लाल मीणा, गौतमलाल मीणा, जगदीश मीणा, रमेश मीणा, बाबूलाल मीणा, राजमल मीणा, पशु सहायक नरेंद्र, सामाजिक कल्याण अधिकारिता विभाग के कांता मीणा, विधि साक्षरता प्रेरक श्रमिक विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत लालगढ़ के पंचायत सहायक साक्षरता प्रेरक सहित कई मौजूद थे। वहीं श्रम पंजीकरण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र गिरी ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
----------------------------
भागवत कथा में दिखावे के लिए नाचने वालों का हाल राम रहीम जैसा होता है: कथावाचक भीमा शंकर शास्त्री
छोटीसादड़ी. निंबाहेड़ा मार्ग स्थित गुरुकुल के पास गोकुलधाम सोसाइटी में चारभुजा मंदिर संघ के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथावाचक पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने कहा कि जहर मुंह से प्रवेश कर जाता है, तो उसे उल्टी करके बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन शब्दों का जहर कान में प्रवेश कर जाता है, तो उसे नहीं निकाला जा सकता है। यह जहर जीवन में घुल जाता है। दो भाइयों के बीच प्रेम और परिवार को समाप्त कर देता है। उन्होंने कथा के महत्व को बताते हुए कहा की कथा में अनुशासन सिखाए जाते हैं। कथा जागने के लिए है न कि नाचने के लिए। अपनी त्रुटियों को देख कर दूर करने का प्रयास है भागवत कथा। कथा में नृत्य करके त्रुटियां करने के लिए नहीं। कथा करने वाले व श्रवण करने वाले का कल्याण होता है। कथा में दिखावे के लिए नाचने वाले लोगों का हाल राम रहीम जैसा होता है। भारतीय संस्कृति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जो संस्कृति हमें मर्यादा सिखाती है। उसका अनुसरण करना हमारा कर्तव्य है। आज के युग में लोग पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं और अपने मार्ग से भटक रहे हैं। आज-कल रसोई घर को भोजनशाला या पाक शाला बोलने के बजाय किचन का प्रचलन चल गया है। इस पर उन्होंने कहा की जहां रस युक्त पदार्थ बनते हैं, उसे रसोई घर कहते हैं और जहां किच-किच करने का साधन बनता है, उसे किचन कहते हंै। कथा के दौरान बीच-बीच में धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां भी हुई। इस दौरान महिला पुरुष भावुक होकर भजनों पर लीन हो गए। कथा सुनने के लिए छोटीसादड़ी नगर सहित अचलपुरा सेमरड़ा, कारुंडा, बसेडा गागरोल, गोठड़ा, बरेखन, गोमाना, रामदेवजी नाराणी धामनिया, केसुन्दा बरवाड़ा सहित कई गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष युवक-युवतियां पहुंच रहे हैं। कथा प्रारम्भ पूर्व प्रात: यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से आहुतियां दी गई। दूसरे दिन की कथा समाप्ति के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित की गई।