प्रतापगढ़

ईवीएम वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली देखेंगे मतदाता

बूथ स्तर तक होगा प्रदर्शन
2 min read
pratapgarh
ईवीएम वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली देखेंगे मतदाता

प्रतापगढ़. राजस्थान विधानसभा आमचुनाव 2018 के चुनाव निर्वाचन विभाग द्वारा नवीनतम तकनिकी वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल सिस्टम वीवीपेट ईवीएम से होगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा के निर्देशानुसार आम नागरिकों में नई मशीन से मतदान की प्रक्रिया व जानकारी देने के लिए जिले की दोनो विधानसभा प्रतापगढ़ एवं धरियावद में मशीन का गांव-गांव में प्रदर्शन करने के लिए वाहन गांव-गांव में भेजे जा रहे है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रा के मतदाता इस मशीन की कार्यप्रणाली समझे व उनमें मशीन के प्रति जागरूकता हो। ईआरओ धरियावद रामचन्द्र खटीक ने धरियावद विधानसभा के लिए दलों का गठन करते हुए दिनांक सहित कार्यक्रम बनाकर मतदान केन्द्र अनुसार मशीन का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में जागरूकता के लिए मशीन से मतदान कराने व प्रक्रिया समझाने के निर्देश दिए। विधानसभा धरियावद के लिए प्रभारी महेन्द्र कुमार जैन आईएलआर, हितेष मीणा पटवारी, मोहनपाल सिंह कांस्टेबल को जिम्मेदारी दी। प्रतापगढ़ विधानसभा के लिए प्रभारी भागीदारी मीणा गिरदावर, महेन्द्र कुमार पटवारी व विक्रम मीणा कांस्टेबल को जिम्मेदारी सौंपी। धरियावद विधानसभा में सुपरवाइजर जसवंत शर्मा उपरोक्त दल के साथ 18 अगस्त को भ्रमण करते हुए बूथ क्रमांक 148 , 149, 150, 155, 156 , 157, 177, 178 , 179, 18 0 में जाकर प्रत्येक बूथ पर ईवीएम वीवीपेट मशीन जनता को दिखाएंगे। मतदान कराकर मशीन की कार्यप्रणाली बताएंगे कि आप द्वारा दिया गया वोट उसी उम्मीदवार को गया है।
सुपर वाइजर बूथों पर जाकर ईवीएम वीवीपेट मशीन से लोगो को जागरूक करते हुए मशीन से मतदान करवाकर दिखाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ बूथ अवेयरनेट टीम के सदस्य, प्रधानाध्यापक, अध्यापिकाएं, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, पीईओ, जागरूक महिलाएं, राजनैतिक दलों को प्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर मशीन की कार्यप्रणाली देखेंगे। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के समस्त राजकीय कार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाएं कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। ईआरओ ने बताया कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर मशीन भेजने की व्यवस्था की जाएंगी, जिससे मशीन के प्रति जानकारी होगी, सुलभ मतदान होगा और आमजन की भ्रांतियां दूर होगी। मशीन का प्रदर्शन तिथि व कार्यक्रम के अनुसार 27 सितम्बर तक चलेगा।


ट्रक से सवा 6 क्विंटल डोडा चूरा जब्त
सालमगढ़ सालमगढ़ पुलिस ने बुधवार रात को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से सवा 6 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है।आरोपी चालक को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार रात को रतलाम-प्रतापगढ़ मार्ग पर श्रीखेडी व दलोट के बीच नाकांबदी कर रहे थे। इस दौराने एक ट्रक प्रतापगढ़ से रतलाम की तरफ आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस टीम ने उसे रोकने का ईशारा किया। ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को रोका। निचे उतरकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।चालक ने अपनी पहचान तारिफ पुत्र इन्सान जाति मुसलमान उम्र 24 वर्ष निवासी पुरेलाल पोस्ट सराय आनादेव थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र) होना बताया। पूछताछ में उसने ट्रक में क्या माल भरा है, इस बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इस पर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक मे चालीस सफेद कट्टे प्लास्टिक के भरे हुए मिले।जिनको खोल कर देखा तो उक्त कट्टो में डोडा चूरा पाया गया। 40 कट्टों का कुल वजन 6 क्विंटल 25 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा व ट्रक को जब्त कर आरोपी तारिफ को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच अरनोद थाना प्रभारी हजारीलाल को सौंपी गई है।

Published on:
16 Aug 2018 06:12 pm