पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो जने घायल

निकटवर्ती गागरोल घाटी पर मंगलवार दोपहर काले पत्थरों से भरी टे्रक्टर पलटने से उसमें सवार दो जने घायल

less than 1 minute read
Mar 16, 2016
pratapgarh

छोटीसादड़ी।निकटवर्ती गागरोल घाटी पर मंगलवार दोपहर काले पत्थरों से भरी टे्रक्टर पलटने से उसमें सवार दो जने घायल हो गए। जिन्हे 108 की सहायता से छोटीसादड़ी सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। इनमें से एक जने को गंभीरावस्था में उदयपुर रैफर कर दिया। थानाधिकारी कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बंबोरी निवासी मंगलसिंह पुत्र गोविन्दसिंह (25) अपने खुद के ट्रेक्टर-ट्राली में काले पत्थर भर गागरोल गांव में खाली करने आ रहा था। ट्रेक्टर में मंगलसिंह के साथ चरणसिंह पुत्र लालसिंह बावरी (19) भी सवार था। गागरोल घाटी में ट्रेक्टर चढ़ते समय टे्रक्टर का गियर छिटक गया।

इससे ट्रेक्टर रिवर्स में आकर पलटी खा गया। घटना में मंगलसिंह व चरणसिंह ट्रेक्टर के नीचे दब गए। ट्रेक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेक्टर पलटता देखकर वहां मौजूद राहगीर व ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़े और ट्रेक्टर के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला। बाद में ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलेट ललितसिंह व मेलनर्स तेज प्रकाश तुरन्त घटना स्थल पहुंचे और दोनों घायलों को छोटीसादड़ी सीएचसी भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल मंगलसिंह को चिकित्सक विजय गर्ग ने प्राथमिक उपचार बाद उदयपुर रैफर कर दिया। चरणसिंह के सिर, हाथ व कमर में चोट का उपचार किया जा रहा है।

Published on:
16 Mar 2016 10:15 pm
Also Read
View All