23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / सऊदी अरब ने की यमन में एयरस्ट्राइक, 10 लोगों की मौत और 20 घायल

सऊदी अरब ने की यमन में एयरस्ट्राइक, 10 लोगों की मौत और 20 घायल

Houthis-Saudi Arabia Conflict: सऊदी अरब ने यमन में एक बार फिर एयरस्ट्राइक कर दी है। इस बार सऊदी अरब की सेना ने हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित होदेइदाह शहर को निशाना बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 6:38 PM IST

Saudi Arabia attacks Yemen

यमन पर सऊदी अरब का हमला (File Photo/ANI)

यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthis) और देश की सरकारी सेना के बीच जंग जारी है। हूती लगातार हमलों के ज़रिए देश की सरकारी सेना पर दबाव बढ़ा रहे हैं। इस दौरान हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच भी तनाव कम नहीं हुआ है और दोनों ही एक-दूसरे के इलाकों पर हमले कर रहे हैं। हूतियों के हमलों का जवाब देते हुए आज सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित होदेइदाह (Hodeidah) शहर को निशाना बनाया और एयरस्ट्राइक की।

टेलीकम्युनिकेशन सेंटर पर की एयरस्ट्राइक

हूती समर्थित मीडिया ने जानकारी दी कि आज होदेइदाह में एक टेलीकम्युनिकेशन्स सेंटर पर सऊदी अरब ने एयरस्ट्राइक की। सऊदी अरब की एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने टेलीकम्युनिकेशन्स सेंटर की एक इमारत पर मिसाइल दागी। हमले के बाद भी ये फाइटर जेट्स काफी देर तक इलाके के ऊपर चक्कर लगाते रहे। स्थानीय निवासियों के अनुसार एक जोरदार धमाके से इलाका दहल उठा।

10 लोगों की मौत

सऊदी अरब के इस हवाई हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। पहले मरने वालों की संख्या 4 बताई जा रही थी, लेकिन अब यह बढ़कर 10 हो गई है।

20 लोग घायल

सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों, मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

क्यों है हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव?

यमन में 2014 के आखिर में संघर्ष तब शुरू हुआ जब हूतियों ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में दखल दिया। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। पिछले दो महीने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले करते हुए तनाव को और बढ़ा दिया है। हूतियों को ईरान (Iran) का समर्थन प्राप्त है तो वहीँ सऊदी अरब की तरफ से यमन की सरकारी सेना को समर्थन प्राप्त है। हालांकि ईरान ने हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव को मुस्लिम एकता के लिए गलत बताते हुए दोनों पक्षों में बातचीत के ज़रिए मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है।