गाज़ियाबाद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

पीपलखूंट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
less than 1 minute read
प्रतापगढ़
pratapgarh

पीपलखूंट पीपलखूंट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपितों की निशानदेही से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।
पीपलखूंट थाना प्रभारी गोपाल चंदेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोपहिया वाहन चोरों का पता चला है। इस संबंध में एक टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साईबर सेल प्रभारी द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपित जालमा पुत्र तेजिया मीणा की तलाश में अहमदाबाद रवाना किया गया। टीम ने अहमदाबाद पहुंचकर अहमदाबाद के जमालपुरा से जालमा मीणा को डिटेन कर थाने पर लाए और पूछताछ की गई। जालमा निवासी छायन सोबनिया थाना पीपलखूंट को गिरफ्तार कर 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अपने साथी दिनेश पुत्र रामा कलासुआ निवासी सोहाला के साथ मिलकर पीपलखूंट, मुगांणा, अहमदाबाद व बासंवाड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करना बताया। अभियुक्त से चोरी की ओर मोटरसाइकिलें बरामद होने की सम्भावना है।

Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी