प्रतापगढ़

video_बारदान के अभाव में खरीद शुरू नहीं

गेहूं और चने की खरीद नहीं हो रहीखरीद केन्द्र पर किए हुए है पूरे इंतजाम
2 min read
Pratapgarh
pratapgarh


प्रतापगढ़
जिले में समर्थन मूल्य पर चने और गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। केवल सरसों की खरीद हो रही है। बताया गया कि आगे से बारदान की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस कारण खरीद केन्द्रों पर अभी चने की खरीद शुरू नहीं की गई है।
जिले में एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना और सरसों की खरीद शुरू की जानी थी। इसमें से प्रतापगढ़ मंडी में ही गेहूं की खरीद की जा रही है। जबकि मंडी में सरसों की खरीद हो रही है। इसी प्रकार अरनोद में सरसों की खरीद की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगे से बारदान की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई है। इस कारण चने के लिए पंजीयकृत किसानों को अभी मैसेज नहीं भेजे जा रहे है।
साढ़े ८ सौ क्विंटल सरसों की खरीद
यहां कृषि उपज मंडी में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से बनाए गए खरीद केन्द्र पर सरसों की खरीद की जा रही है। यहां अब तक साढ़े आठ सौ क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
मोबाइल में आएगा मैसेज
चने के लिए खरीद अभी शुरू नहीं की है। गेहूं के लिए भी अभी व्यवस्था की जा रही है। खरीद शुरू होने के पहले पंजीकृत किसानों के मोबाइल में मैसेज आएगा। इसके बाद ही किसानों को उपज लेकर संबंधित केन्द्र पर आना है। हमनें उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
धनपाल निनामा
मुख्य प्रबंधक, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, प्रतापगढ़

11 गांव के किसानों ने तुलवाई अफीम
अब तक एक करोड़ 83 लाख 74 हजार रुपए की राशि का हुआ भुगतान
छोटीसादड़ी
नारकोटिक्स विभाग की ओर से नगर के दयानंद वाटिका में संचालित औकार माध्यमिक स्कूल में अफीम का तोल चल रहा है। विभाग के छोटीसादड़ी खंड के अधीन आने वाले किसानों की अफीम का तोल हुआ। जिला अफीम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि गुरुवार तक एक करोड़ 83 लाख 74 हजार 900 रुपए की राशि का किसानों को भुगतना कर दिया गया है। अफीम तुलाई के लिए नारकोटिक्स विभाग की ओर से दो इलेक्ट्रिक कांटे लगाए गए। शुक्रवार को हड़मतिया कुंडाल, हड़मतिया कुंडाल, जीवनपुरा, स्वरूपगंज, गुडली, सेमरथली, केसुन्दा, राजूखेड़ा, सालेड़ा, बरवाड़ा देवल, बरेखन के किसानों की अफीम का तोल किया गया। शुक्रवार शाम बंबोरी, बागदरी, खेड़ी आर्य नगर, अम्बावली, अचलपुरा, बरेखन पार्ट ब के किसानों की हाजिरी हुई। जिनका तोल शनिवार को होगा।

Updated on:
13 Apr 2019 12:03 pm
Published on:
13 Apr 2019 12:03 pm