प्रतापगढ़

VIDEO: पहले एनएचए ने नहीं दी मंजूरी, अब आचार संहिता आड़े आई

‘तीसरी आंख’ का अटका काम
2 min read
pratapgarh
VIDEO: पहले एनएचए ने नहीं दी मंजूरी, अब आचार संहिता आड़े आई

अब चुनाव परिणाम बाद ही होगा काम शुरू
452 सीसी टीवी कैमरों की जगह अब तक लगे मात्र 62
प्रतापगढ़. जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए मिनी सचिवालय सहित विभिन्न चौराहों, कॉलोनियों एवं बाजारों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का काम आचार संहिता के चलते फिलहाल अटक गया है। शहर में 172 चिन्हित स्थलों पर 452 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। लेकिन अब तक 62 कैमरे ही लग पाए हैं। पहले यह मामला शहर से गुजर रहे हाईवे के कारण अटक गया। राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर कैमरे लगाने की मंजूरी समय रहते नहीं दी। बाद में जब राजमार्ग प्राधिकरण ने इसकी अनुमति दी तब तक लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी थी। अब चुनाव के बाद ही यह काम गति पकड़ेगा। जिला मुख्यालयों पर अभय कमांड सेंटर बनाकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर की निगरानी रखने की इस योजना घोषणा पिछली सरकार ने अपने बजट में की थी। बजट घोषणा के बाद जुलाई 2018 में अभय कमांड की शुरूआत भी कर दी। लेकिन कुछ माह तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर कैमरे लगाने को मंजूरी नहीं दी। अब हाईवे प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी, लेकिन आचार संहिता के कारण काम रूक गया। आगे के काम के लिए बजट भी अटका पड़ा है। अब चुनाव परिणाम के बाद बजट आने पर शहर में बाकी सीसी टीवी कैमरे लगने की संभावना है।
अब तक लगे 129 पोल: शहर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर 129 पोल लगाने थे, लेेकिन राजमार्ग प्राधिकरण की परमिशन नहीं मिलने के चलते व शहर की कई गलियों में कैमरों के पोल नहीं लगने के कारण अब तक 129 पोल ही लगे हैं।
यह होगी सुविधा: कहीं पर भी वारदात होने की स्थिति में बदमाशों का हुलिया जानने के लिए पुलिस को यहां वहां पूछताछ या कमजोर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नहीं खोजने पड़ेंगे। सीसीटीवी पर वीडियो और तस्वीरें दोनों मिल सकेगी।
शहर में अब तक लगे 50 कैमरों की नहीं होती लाइव टेलीकास्ट
शहर में अब तक मात्र 62 कैमरे लगे चुके है। मिनी सचिवालय परिसर में 12 कैमरें व शहर के कई इलाकों में 50 सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों का लाइव टेलीकास्ट जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय स्थित अभय कमाण्ड सेंटर में होना था। लेकिन कैबल नहीं बिछने से लाइव टेलीकास्ट नहीं हो पा रहा है। मिनी सचिवालय में लगे 12 कैमरों का ही लाइव टेलीकास्ट हो पा रहा है। बाकि कैमरों की मात्र रिकॉर्डिंग हो पा रही है।
कैमरों की रहेगी 300 मीटर तक नजर
शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की नजर 300 मीटर की दूरी तक रहेगी। अभय कमाण्ड सेंटर का कार्य ऑरियन प्रो सॉल्यूशन लिमिटेड करेगी और यह कंपनी शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। 170 पॉल पर 452 हाई रेजोलेशन व नाइट वीजन कैमरे लगाए जाएंगे।
आचार संहिता हटने पर ही होगा कार्य शुरू
&शहर में 62 कैमरे लग चुके है। एनएच अथॉरिटी की परमिशन नहीं मिलने के कारण केबल नहीं डाल पाए थे, लेकिन अब परमिशन मिल गई है। आचार संहिता के कारण बजट नहीं मिला है। चुनाव बाद बजट मिलने के बाद कार्य फिर से शुरू हो सकता है।
मनोहर कुमावत, सर्विस इंजीनियर, अभय कंमाड़ सेंटर, प्रतापगढ़

Published on:
13 May 2019 10:44 am