
अरनोद
डूंगरपुर में समानता मंच की अधिकार रैली को अनुमति नहीं देने के विरोध में सामान्य व ओबीसी वर्ग के लोगों में काफी रोष नजर आया। वहीं काली पट्टे हाथ पर बांध कर रविवार को वाहन रैली निकाल कर समानता मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध व्यक्त किया। सरकार को अपनी 11 सूत्री मांगों को जल्दी से जल्दी पूरी करने की चेतावनी दी।
सालमगढ़
समानता मंच की रैली की स्वीकृति नहीं मिलने पर समानता मंच के लोगों ने विरोध जताया। सालमगढ़ के लोगों द्वारा आसपुर में होने वाली समानता मंच की रैली की स्वीकृति प्रशासन द्वारा नहीं मिलने पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
-----
रवि शर्मा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्य्क्ष
अरनोद
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र तिवाड़ी व राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी अनिल डोलिया ने प्रतापगढ़ जिले के युवा जिला अध्यक्ष के पद पर अरनोद के रवि शर्मा पंडा को नियुक्त किया है। प्रतापगढ़ जिले में संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना 34वें दिन भी जारी
छोटीसादड़ी
नरेगा संविदा कार्मिकों का धरना 34वें दिन रविवार को भी जारी रहा। नरेगा संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल मीणा ने बताया कि विभिन्न भर्ती पूर्ण करने की मांग निरंतर संविदा कार्मिको द्वारा की जा रही हैं। सुराज संकल्प घोषणा पत्र 2013 में सरकार ने उक्त दोनो भर्ती पूर्ण करने का वादा किया गया था। सरकार ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी संविदा कार्मिक आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान धरने स्थल पर प्रदेश कमेटी के सदस्य घनश्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष जयसिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल मीणा, अलताफ शैख, दिलीप बलाई, आशुतोषसिंह, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
श्री वर्धमान स्थानक भवन गोपालगंज में धार्मिक शिविर शुरू
प्रतापगढ़
श्री सुधर्म सेवा संस्थान ट्रस्ट इंदौर की ओर से एवं मेनादेवी शोभागमल हड़पावत ट्रस्ट प्रतापगढ़ के सहयोग से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा आयोजित आठ दिवसीय धार्मिक शिविर रविवार से शुरू हुआ। यहां जैन संत अक्षय ऋषि एवं अमृत ऋषि मसा के सानिध्य में शुरू हुआ। संतों ने धार्मिक शिविर की आज के समय में महति आवश्यकता बताई। कहा कि आज संपत्ति नहीं संस्कार देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नवकार महामंत्र में जिन श्रावक एवं श्राविकाओं ने 31 या उससे अधिक आराधकों के कूपन काटने वाले विशाल हडपावत, अरिहंत सेठिया, शैलेंद्र लूणीवार, सीमा जारोली, शरद तडवेचा, संतोष दाणी का अभिनंदन किया गया। अक्षय ऋषि आदि ठाणा 2 का अगला चातुर्मास उज्जैन में होना तय है। धर्म सभा का संचालन अंबालाल चंडालिया ने किया। आभार यशवंत भटेवरा ने व्यक्त किया। संघ के गजेंद्र चंडालिया ने बताया कि सोमवार को नाकोड़ा नगर प्रतापगढ़ पहुंचकर धर्म सभा होगी।