प्रतापगढ़

इंस्पेक्टर अनिल कुमार हत्याकांड की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम, होटल मालिक से घंटों पूछताछ

19 नवंबर 2015 को बैष्णवी होटल में इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।
less than 1 minute read
Inspector Anil Kumar (File Photo)
इंस्पेक्टर अनिल कुमार (फाइल फोटो)

प्रतापगढ़. इंस्पेक्टर अनिल कुमार हत्याकांड की जांच करने सीबीआई की टीम गुरूवार को प्रतापगढ़ पहुंची। सीबीआई टीम ने बैष्णवी होटल के मैनेजर अमित से घंटों पूछताछ की। 19 नवंबर 2015 को बैष्णवी होटल में इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।

मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच शुरू की है, वहीं सीबीआई के दस्तक से शहर में अफरातफरी मची रही।

यह है पूरा मामला:

कोतवाली नगर में तैनात रहे पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार हत्या के पहले एक मामले में निलंबित हो गए थे। डीजीपी कार्यालय लखनऊ से रिलीविंग आर्डर लेने वह 18 नवंबर 2015 को वह प्राइवेट कार से प्रतापगढ़ आए थे। अनिल शहर के होटल वैष्णवी में रुके थे। 19 नवंबर को उसी होटल के मॉडल शॉप में गोलीबारी में उनकी मौत हो गई। घटना को दो गुटों में आपसी विवाद में चली गोली में इंस्पेक्टर की मौत की बात कही गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, बाद में हाईकोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये थे ।

BY- SUNIL SOMVANSHI

Published on:
12 Jul 2018 05:50 pm