प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में बदमाशों ने की पुलिस पर सफारी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, दो सिपाही घायल

बाइक सवार सिपाही सफारी में सवार बदमाशों को रोकने की कर रहे थे कोशिश।

less than 1 minute read
पुलिस

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में संदिग्ध सफारी गाड़ी का पीछा करने पर उसमें सवार बदमाशों ने बाइक सवार सिपाहियों को पर ही हमला कर दिया। उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। इस हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि संदिग्ध सफारी गाड़ी को एसपी ने पकड़ने का पुलिस को निर्देश दिया था। कोतवाली के भगवाचुंगी के पास बाइक सवार पुलिस वालों ने उसका पीछा किया और गाड़ी में सवार लोगों को रुकने की चेतावनी दी। पुलिस की चेतावनी मानने के बजाय उसमे सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। सफारी गाड़ी से ही पुलिस वालों की बाइक को टककर मार दी। घटना के बाद उसमें सवार बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सफारी में से पुलिस को पिस्टल व कारतूस मिले। एसपी देवरंजन वर्मा घटना के बाद कोतवाली पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
28 Aug 2018 11:07 pm
Also Read
View All